This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्‌डू और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 


मध्यप्रदेश। भोपाल की कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्‌डू और उनकी पत्नी आशा बौरासी का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने यह वारंट उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के केस की शनिवार को सुनवाई के बाद जारी किया है। आदेश इंदौर पुलिस कमिश्नर को भेजा गया है। मामले पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी। साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर गुड्‌डू सांसद बने थे।
जानकारी के मुताबिक इंदौर के व्यापारी रमन वीर सिंह अरोरा और उनकी मां रवींद्र कौर के खिलाफ झूठे तथ्यों को आधार बनाकर उनके खिलाफ इनाम घोषित होने की जानकारी फोटो समेत अखबारों में प्रकाशित हुई थी। इस मामले में मानहानि का केस भोपाल कोर्ट में दर्ज कराया गया था।
प्रेमचंद गुड्‌डू दिग्विजय सिंह के समर्थक माने जाते हैं। गुड्‌डू मूल रूप से कांग्रेसी हैं। साल 2018 में गुड्डू कांग्रेस से नाराज होकर बीजेपी में चले गए थे और अब दो साल तक भारतीय जनता पार्टी में रहने के बाद प्रेमचंद गुड्डू ने फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए।
----------------------------------------
कांग्रेस ने शेयर किया 'विकास यात्रा' में डांस का वीडियो :​​​​​​​दिग्विजय का CM से सवाल- जनता का पैसा BJP पर खर्च क्यों?
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार की विकास यात्रा में डांस का एक वीडियो शेयर कर बीजेपी और सीएम शिवराज सिंह चौहान को घेरा है। कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा- मध्यप्रदेश में BJP की विकास यात्रा बनी अश्लील यात्रा। सौजन्य मामा एंड कंपनी। NSUI मध्यप्रदेश ने लिखा- भाजपा की विकास यात्रा जोरों पर...। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा- लो जी।
वीडियो कहां का है, इसका पता नहीं है। वीडियो में 'तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं...' गाने पर डांसर डांस कर रही हैं। मंच पर पीछे विकास यात्रा का बैनर लगा है। उधर, विकास यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह ने CM शिवराज सिंह चौहान से सवाल करते हुए कहा- जनता की कमाई का पैसा BJP की विकास यात्रा पर खर्च कर रहे। क्या ये ठीक है? दिग्विजय सिंह ने पन्ना कलेक्टर संजय मिश्र से इस्तीफा भी मांग लिया।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भी BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेटर लिखकर पन्ना कलेक्टर को BJP की सदस्यता दिलाने की बात कही है। पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने कहा था, अगले 25 साल तक इसी सरकार के साथ बने रहना है। किसी के भटकावे में आने की जरूरत नहीं है। कलेक्टर ने यह बयान 8 फरवरी को पन्ना के अमानगंज में विकास यात्रा के कार्यक्रम में कही थी।
मध्यप्रदेश में 5 फरवरी से शिवराज सरकार विकास यात्रा निकाल रही है। यात्रा 25 फरवरी तक चलेगी। मंत्रियों और विधायकों से लेकर BJP नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। लोगों के सामने विकास कार्यों और योजनाओं का गुणगान किया जा रहा है। इसी यात्रा पर दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में कहा:- कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, जनता की कमाई का पैसा शिवराज सिंह भाजपा की विकास यात्रा में खर्च कर रहे हैं। क्या यह उचित है? इससे पहले उन्होंने ट्वीट में पन्ना कलेक्टर के लिए लिखा, क्या किसी भी शासकीय सेवक को उनके सेवा नियमों में किसी भी राजनीतिक दल का प्रचार करने की छूट है? ऐसे अधिकारी को तत्काल निलंबित कर बर्खास्त करने की कार्रवाई करना चाहिए।
--------------------------------------
प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग:कई किमी दूर से नजर आ रहा धुआं
इंदौर। इंदौर के लसूडिया इलाके में प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि कई किमी दूर से ही आग का धुआं नजर आया। कई लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आए। आग लगते ही लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है। हालांकि आग कैसे लगी ये स्पष्ट नहीं हो सका है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह आग प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में लगी है। जिसके कारण आग ने भयावह रूप ले लिया। आग की लपटें काफी ऊपर तक उठती रही। टीआई संतोष दूधी के मुताबिक फैक्ट्री में फाइबर व प्लास्टिक का काम होता है। यहां टंकियां बनाई जाती है। सुबह के वक्त ज्यादा मजदूर नहीं थे। ऑफिशियल स्टाफ ही मौजूद था। 10-15 गाड़ियों से आग बुझाने का काम जारी है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आग कैसे लगी ये सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कैसे आग लगी। इधर, आसपास के इलाके को भी कवर कर लिया है, ताकि आग ज्यादा न फैले। फिलहाल फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने में लगे है।
फैक्ट्री के अंदर कई ब्लास्ट होने की भी सूचना सामने आ रही है। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मची। कोई जनहानि नहीं हुई है। अभी तक 33 टैंकर से ज्यादा पानी आग बुझाने के लिए डाला जा चुका है, लेकिन आग नहीं बुझी है। आसपास चाकलेट, मेडिसिन की फैक्ट्रियां है उनमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।