This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि.) भावाधस (भीम) का प्रदेश अध्यक्ष बने अर्जुन गिल

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 


गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) गुना जिले के अर्जुन गिल (बाल्मीकि) को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजिस्टर्ड भावाधस (भीम) का प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड के नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में बनाया गया है।
सीतामनी रामनगर जिला नैनीताल में दिनांक 26 अप्रैल को श्रद्धा पर्व वाल्मीकि तीर्थ बहुत ही हर्ष और उल्लास से हजारों की संख्या में देश की अलग-अलग राज्यों से लोग की उपस्थिति में मनाया गया।
यह वही सीतामनी है जो भगवान बाल्मीकि जी ने सीता माता को अपने आश्रम में रखा और लव कुश को शिक्षा दी। असमेज्ञ यज्ञ का घोड़ा लव कुश ने पकड़ा और पूरे रामा दल को मूर्छित किया। सीता माता ने समाधि इसी जगह पर ली है, ऐसी मानता है।
श्रद्धा पर्व के इसी क्रम में भीम आनार्य ने प्रदेश के अलग-अलग राज्यों से आए लोगों को संस्था के नियुक्त व सदस्यता दिलाई। मध्य प्रदेश से आए अर्जुन गिल (बाल्मीकि) को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि.) भावाधस (भीम) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
संस्था के संस्थापक भीम आनार्य शासन से लगातार मांग कर रहे हैं कि इस धर्म स्थल पर जो भी जहां पर कमियां है पूरी करें। यहां पर पूरे भारत से 26 अप्रैल को वाल्मीकि समाज का मेला लगता है और प्रत्येक राज्य व दूर-दूर से लोग अपनी मन्नतें मांगने यहां आते हैं।
इस अवसर पर कई प्रदेशों की नियुक्तियों की घोषणा भी भीम अनार्य ने की जिसमें मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के लिए अर्जुन वाल्मीकि, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हेतु दीपक वाल्मीकि, उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष हेतु चौधरी बृजकिशोर, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष हेतु कैलाश पप्पू, उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष हेतु शंकरलाल बबलू, आदि की घोषणा की कार्यक्रमों को राष्ट्रीय महामंत्री नीरज पाराशर, राष्ट्रीय संचालक दारा टाक, राष्ट्रीय मुख्य प्रचार मंत्री जसविंद्र कांगड़ा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कैलाश एकलव्य, राष्ट्रीय संचालक रमेश समर्पित, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री शिवनंदन टाक, उत्तराखंड प्रभारी सतीश पार्चा, उत्तर प्रदेश प्रभारी राहुल राही, राष्ट्रीय संचालक हरपाल आदिवासी, हरियाणा प्रभारी सुरेश बोहत, दिल्ली प्रभारी विष्णु दत्त, पंजाब प्रभारी अरुण धारीवाल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आकाश आनंद, कुमायु मंडल प्रमुख दिनेश कटिहार, मुरादाबाद मंडल प्रमुख नितिन मंडल सचिव अंकित मंडल उपाध्यक्ष करण लाल जिला अध्यक्ष यूथ विंग कैलेंडर कुमार जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने व्यवस्था संभाली अंत में धर्मगुरु विराट नाथ जी ने आशीर्वाद प्रवचनों से विकल जी महाराज के विचारों पर जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया पंजाब से आई भजन मंडली ने बाल्मीकि और सीताबनी के भजनों से समय बांदा दीया अनेक जिलों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई जो बधाई के पात्र हैं और सभी का प्रदेश अध्यक्ष मनोज सरपंच ने आभार व्यक्त किया।