This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

मध्यप्रदेश सहित इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना ,जारी किया अलर्ट

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 


नई दिल्ली पूरे देश में मानसून का आगमन हो चुका है। वैसे जगहों पर जहां गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही थी, वहां तो मानसून आने से लोगों को काफी राहत मिली है लेकिन देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जान-माल को काफी नुकसान हुआ है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में बदले हुए मौसम को लेकर पहाड़ों पर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक पहाड़ों पर बादल फटने जैसी बड़ी घटनाएं होने का अनुमान लगाया है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग में पहाड़ों पर रह रहे लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है। इसके अलावा जो लोग पहाड़ों पर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, उनको फिलहाल पहाड़ों पर न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने बताया की मैदानी इलाकों में इसी सप्ताह शुक्रवार तक और पहाड़ी इलाकों में गुरुवार तक ऐसे ही भारी बारिश के आसार हैं। फिलहाल मौसम के बदलते रुख को देखते हुए गृह मंत्रालय भी अलर्ट पर है।
आज मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अनुमान के मुताबिक, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। आगे मौसम विभाग के अधिकारी धनंजय महापात्रा ने बताया कि पहाड़ों में जिस तरह से हालात बने हैं, उसको लेकर पहले से ही अलर्ट किया जा चुका है। खासतौर से हिमालय से सटे क्षेत्रों में जैसे हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बादल फट सकता है।
बता दें कि फिलहाल यह चेतावनी अगले तीन दिनों के लिए जारी हुई है। उसके बाद मानसून की स्थिति कैसी रहेगी, उसे देखते हुए मौसम विभाग अगला अनुमान जारी करेगा। मौसम विभाग का कहना है कि जिस तरीके से मानसून के आते ही अचानक से पहाड़ों पर तबाही मची है, वह तो पहले से ही अनुमानित था। फ़िलहाल कई और दुसरे मौसम संबंधी वेबसाइट ने अनुमान लगाया है कि जुलाई महीने में भी इस तरीके की घटनाएं हो सकती है। इसे लेकर राज्य प्रशासन और केंद्र दोनों अलर्ट पर है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज से लेकर अगले पांच दिनों तक देश भर के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर IMD द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में झारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं।
देश में मानसून 7 दिन की देरी से दाखिल हुआ। शनिवार को देश के इन 6 राज्य मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में पहुंच गया। बता दें कि कई राज्यों में मानसून तय समय पर पहुंचा है। पूरे उत्तराखंड व हिमाचल में भी एक ही दिन में मानसून छा गया। दोनों राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया। महाराष्ट्र के रत्नागिरी के पास 12 दिन से अटका मानसून आज नागपुर तक पहुंच गया।
अगले 24 से 48 घंटे में मानसून महाराष्ट्र में मुंबई तक, मप्र, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में और आगे बढ़ेगा। मानसून के दिल्ली और मुंबई में एक साथ आने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के भीतर दिल्ली और मुंबई दोनों को एक ही समय में मानसून कवर करेगा। धीमी शुरुआत वाले मानसून ने तेज रफ्तार पकड़ी है। आम तौर पर मानसून 1 जून तक केरल, 11 जून तक मुंबई और 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है।
मानसून का आगमन अब पूरे देश में हो चूका है। उत्तर भारत से लेकर नार्थ ईस्ट और महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की भी पैनी नजर बनी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक गृहमंत्री ने उन राज्यों के हालातों पर नजर रखने को कहा है जहां के हालात नाजुक बने हुए हैं। यहां सभी तरह के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एक टीम का गठन किया है।
इसके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर भी केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम हर मिनट पर लगातार अपडेट ले रही है। गृह मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जिन राज्यों में एनडीआरएफ या अन्य आपदा में बचाव करने से जुड़े एजेंसियों की मदद की जरूरत पड़ रही है वहां पर तैनात किया जा रहा है, ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके।
------------------------------
शख्स ने पत्नी के प्रेमी का गला काटा, खून पिया, दोस्त ने बनाया वीडियो
कर्नाटक। कर्नाटक में एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी का सरेराह गला काट दिया। गला काटने के बाद उसने खून पिया। यह पूरी घटना शख्स के दोस्त ने मोबाइल पर कैद की, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
घटनाक्रम चिक्काबल्लापुर शहर का है। वीडियो वायरल होने के बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान विजय के रूप में हुई। उसने मारेश का गला काट दिया और उसका गिरा हुआ खून पी लिया क्योंकि उसे अपनी पत्नी पर उसके साथ संबंध होने का संदेह था।
पुलिस के मुताबिक, घटनाक्रम 19 जून का है। विजय अपने दोस्त जॉन के साथ मारेश को जंगल में ले गया। वहां मारेश का गला काट दिया और उसका खून पी लिया। जॉन ने इस हरकत को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया।
अच्छी बात यह रही कि गला कटने के बाद भी मारेश जिंदा है। अस्पताल में उसका इलाज चला और अब छुट्टी भी मिल गई है। मारेश की शिकायत पर ही पुलिस ने विजय को गिरफ्तार किया है। विजय और जॉन, दोनों से पूछताछ की जा रही है।
महाराष्ट्र: कार में बीफ, शख्स की हत्या
वहीं महाराष्ट्र में कार में बीफ की तस्करी के आरोप में एक शख्स की हत्या कर दी गई। घटना नासिक की है। पुलिस के मुताबिक, नासिक में कथित तौर पर कार में गोमांस ले जाते पाए जाने पर दो लोगों की पिटाई की गई। इनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
नासिर शेख और अफान अब्दुल मजीद अंसारी 24 जून को मुंबई की यात्रा कर रहे थे। जब वे सिन्नर घोटी राजमार्ग पर थे, तब कुछ लोग उनकी कार की जांच के लिए पहुंचे।
कार में कथित तौर पर गोमांस पाए जाने के बाद 10 से 15 अज्ञात लोगों ने उन पर लोहे की छड़ों और लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
---------------------------------
राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, ‘पीओके भारत का हिस्सा, पाक ने किया है गैरकानूनी कब्जा’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को जम्मू में एक 'सुरक्षा सम्मेलन' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीओके को भारत का हिस्सा बताया और कहा कि संसद में इसको लेकर प्रस्ताव पारित है। पाकिस्तान ने पीओके पर गैर-कानूनी कब्जा कर रखा है।
रक्षा मंत्री ने आगे कहा, पूर्वोत्तर भारत में Insurgency की समस्या पर जहां हमने काबू पाया है, वहीं वामपंथी उग्रवाद पर भी नियंत्रण पाने में हमें सफलता हासिल हुई है। आज North East के बड़े हिस्से में AFSPA हटा लिया गया है। मुझे तो उस दिन का इंतजार है जब जम्मू और कश्मीर में भी Permanent Peace आएगी और यहां से भी AFSPA हटाने का मौका मिलेगा।
रविवार देर रात ओडिशा के गंजम जिले में हुई बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए बेरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
गंजम की डीएम दिव्या ज्योति परिंदा ने बताया कि दो बसें आपस में टकरा गईं, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामले की जांच चल रही है। हम घायलों को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं।'
श्रीनगर। कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार सुबह बड़ी छापेमारी को अंजाम दिया। शुरुआती खबरों के मुताबिक, एनआईए ने कश्मीर में पुलवामा, कुलगाम, शोपियां और बांदीपोरा सहित कई स्थानों पर छापेमारी की है। माना जा रहा है कि टेरर फंडिंग के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है।