This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

SDM पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार; छात्राओं को गलत तरीके से छूने का आरोप

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 


मध्यप्रदेश। झाबुआ SDM सुनिल कुमार झा को छेड़खानी के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। SDM रविवार को जिला मुख्यालय के एक छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने आदिवासी बालिकाओं से बातचीत करते हुए उन्हें गलत तरीके से छुआ। मामले की शिकायत सोमवार को हुई। आज सुबह केस दर्ज किया गया। कलेक्टर के प्रतिवेदन पर कमिश्नर पवन शर्मा ने सुनिल कुमार झा को सोमवार को सस्पेंड कर दिया था। मंगलवार को पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पहुंची है। कांग्रेस विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा, SDM को बर्खास्त किया जाना चाहिए। सरकार के इशारे पर आदिवासी वर्ग को प्रताड़ित किया जा रहा है।
---------------------------------
सीधी पेशाबकांड : प्रवेश शुक्ला का घर तोड़ने पर ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, बोले- पितृ पक्ष में मुख्यमंत्री का पिंडदान करेंगे
सीधी। सीधी पेशाबकांड में प्रवेश शुक्ला का घर तोड़ने की कार्रवाई को लेकर ब्राह्मण समाज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कुलदीप भारद्वाज ने कहा, अब आर-पार की लड़ाई होगी। इसी वर्ष पितृ पक्ष में मुख्यमंत्री का पिंडदान किया जाएगा।
सोमवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के 10 ज्यादा पदाधिकारियों के साथ लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। इससे पहले वीथिका भवन में 3 घंटे तक धरना दिया। ब्राह्मण समाज के लोग जैसे ही कलेक्ट्रेट पहुंचे, पुलिसकर्मियों ने गेट बंद कर दिए। जब काफी देर बाद भी कलेक्टर साकेत मालवीय बाहर नहीं आए, तो उन्होंने ज्ञापन नहीं देने का फैसला किया। इसके बाद गधे को कलेक्टर की संज्ञा देकर गेट पर चिपका दिया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कुलदीप भारद्वाज ने कहा कि कलेक्टर की तानाशाही से हम काफी नाराज हैं। अगर कोई दोषी है तो उसका घर गिराया जाना उचित है, लेकिन घर में अन्य सदस्य भी रहते हैं। जमीन भी आरोपी के नाम नहीं है, तो फिर परिवारवालों का क्या कसूर है। उसकी मां, बहन, पत्नी और बेटी को क्यों सड़क पर जीने के लिए छोड़ दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई का हम विरोध कर रहे हैं। सरकार ने सरासर अन्याय किया है। यह अन्याय पूरे समाज के साथ अन्याय माना जाता है।
ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पं. राजेश दुबे ने कहा कि सभी जाति के लोग हमारे साथ हैं। आरोपी प्रवेश शुक्ला की गिरफ्तारी हुई, रासुका भी लगा, लेकिन उसके परिजनों का क्या दोष, उनका घर गिरा दिया गया।पूरे मामले की जांच भी होनी चाहिए, क्योंकि यह वीडियो दो-तीन साल पहले का है। किसने बनाया, इसके पीछे किसका हाथ था, इसके पहले क्यों वायरल नहीं किया गया, इन सभी बिन्दुओं की जांच होनी चाहिए।
ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पं. राजेश दुबे ने बताया कि पदाधिकारी जब ज्ञापन देने गए, तब कलेक्टर मुख्य गेट पर खड़े थे, लेकिन कोई ज्ञापन लेने को तैयार नहीं हुआ। ब्राह्मण समुदाय ने खूब नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस की ओर से कुछ लोगों को अंदर बुलाया गया।
--------------------------------------
सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत, एक साथ उठी दो अर्थियां
विदिशा। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात ग्राम पंचायत डाबर के ग्राम हस्नाबाद स्थित अपने घर में सोते समय दो किशोरी बहनों को सांप ने डंस लिया। उपचार के दौरान दाेनों की मौत हो गई। सोमवार की शाम को जब घर से दोनों बहनों की अर्थी उठीं तो पूरा गांव रो पड़ा। हर रहवासी की आंखें नम थीं। देर शाम मुक्तिधाम पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। पंचायत के सरपंच देवेन्द्रसिंह दांगी ने बताया कि गजराजसिंह अहिरवार की पंचर की दुकान है। वह हस्नाबाद में रहकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। रविवार की रात में करीब एक बजे सोते समय 14 वर्षीय रितिका और 12 वर्षीय साधना को सांप ने डंस लिया। दोनों ही बेटियां एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती थीं।
दर्द होने पर एक बेटी की नींद खुली तो उन्होंने स्वजनों को जानकारी दी। जब घर में देखा तो सांप दिखाई दिया। इसके बाद स्वजन बगैर देर किए दोनों बहनों को मेडिकल कालेज स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि मृतिकाएं चार भाई-बहन थे। यह दोनों ही बहने छोटी थीं। घटना के बाद से स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बेतवा स्थित मुक्तिधाम पर दोनों के अलग-अलग अंतिम संस्कार किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।