This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

गुना भाजपा उपाध्यक्ष हीरेन्द्र सिंह बंटी बना सहित 06 पर मामला दर्ज, हथियार के लाइसेंस निरस्त करने की मांग

User Rating: 3 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar InactiveStar Inactive
 


गुना। (गरिमा टीवी न्यूज़) गुना जिले की भाजपा में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है? या यूँ कहें कि चुनावी प्रक्रिया में कुछ भाजपा के लोगों ने जमकर कांग्रेस का साथ दिया और नतीजा सब के सामने हैं! यही कारण से उपजे विवाद के बाद भाजपा प्रत्याशी रहे और वर्तमान भाजपा उपाध्यक्ष हीरेन्द्र सिंह बंटी बना सहित कई लोगों पर भाजपा के ही जिला उपाध्यक्ष आर. एन यादव ने कई धाराओं में मामला पंजीबद्ध कराया हैं।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार -
आवेदक आर. एन. यादव भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय यादव महासभा का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष है और आवेदक ने राघोगढ विधानसभा से भाजपा से टिकट मांगा था इसलिये हीरेन्द सिंह बंटी बना आवेदक से रंजिश रखता है दिनांक 29.12.2023 को रात लगभग 10.17 बजे हीरेन्द्र सिंह बंटी बना अपने लगभग 10-15 साथियों के साथ गाड़ियों से आया गाडी नम्बर एमपी 07 जेडई 5920 एवं एमपी 08 जेडसी 5010 इन गाडियों में पिस्तोल, बन्दूक सहित धारदार हथियार भी रखे थे। हीरेन्द्र सिंह बटी बना व उनके साथियों ने आवेदक के घर पर हमला कर दिया और डंडे व पत्थरों से आवेदक की नेम प्लेट तोड दी घर के अंदर घुसकर सामान भी तोडफोड दिया आवेदक को गालियां दे रहे थे और मुख्यमंत्री डा. मोहन सिंह यादव मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। हीरेन्द्र सिंह उनके साथी कह रहे थे कि आर. एन. यादव बाहर निकल जान से मार दूंगा और गोली मार देंगे। अतः प्रार्थना है कि हीरेन्द्र सिंह बंटी बना और उसके साथियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की जावे तथा उसकी गाड़ियों व हथियारों को जप्त कर लायसेस निरस्त किये जाने की मांग की है ।
सम्पूर्ण जांच के बाद हीरेन्द्र सिंह उर्फ बंटी बना एवं उनके साथीगण राजेन्द्र शर्मा, तेजसिंह यादव, लेखराज सिंह, अमर सिंह धाकड एवं अन्य 8-10 साथियों द्वारा घटना दिनांक 29.12.2023 के रात करीब 10.17 बजे आवेदक आर. एन. यादव के घर के आगे वाहनों से आकर घटना घटित करना पाया गया। सम्पूर्ण जांच से उपरोक्त आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध धारा 294,147,506,427 भादवि का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए दो महीने हो गए, लेकिन उस समय उपजे मतभेद अभी समाप्त होने का नाम नहीं ले रहे। गुना में चुनाव के बाद सत्तापक्ष से जुड़े दो गुट ही आमने-सामने हैं। मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस ने राघोगढ से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे भाजपा उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह बना सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है हीरेंद्र सिंह 29 दिसंबर की रात अपने कुछ समर्थकों को लेकर यादव महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष आरएन के घर पहुंच कर तोड़फोड़, गाली गालौज और जान से मारने की धमकी दी थी। आरएन ने 30 दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। विवेचना के बाद एफआईआर की गई है।
घटना के बाद वीडियो और ऑडियो वायरल हुए थे। जिसका सत्यापन कराने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। हालांकि, हीरेंद्र सिंह बंटी ने 'ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की बात कही थी। साथ ही सफाई देते हुए कहा था कि 'टिकट हर कोई मांग सकता है, लेकिन मिलेगा तो किसी एक को ही। पार्टी जिसे उम्मीदवार बनाए, उसे मिलकर जिताना चाहिए था। आरएन यादव ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम किया था। इसी मुद्दे पर फोन पर बातचीत कुछ कार्यकर्ताओं ने सुन ली थी। जिसके बाद वह उनके घर पहुंच गए थे। मुझे पता चला तो ड्राइवर और कर्मचारी के साथ वहां पहुंचा और समर्थकों को समझाकर वापस ले आया था। विवाद जैसी कोई बात नहीं है।
हीरेंद्र सिंह बंटी पूर्व विधायक स्व. मूल सिंह के बेटे हैं। 2021 में भाजपा ज्वाइन की और 2023 में भाजपा आलाकमान ने राघौगढ़ विधानसभा से उन्हें प्रत्याशी बना दिया था। इस चुनाव में उन्होंने दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन 4505 वोट से हार गए थे।