This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

श्रीराम की अगवानी के लिए आतुर नगर, आकर्षक रोशनी में नहाया शहर, शहर में उत्साह और उल्लास का वातवरण

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

गुना। (गरिमा टीवी न्यूज़) शहर पूरी तरह भगवा ध्वजों से पट चुका है, तो घरों और मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा और रोशनी की गई है। इधर, आज सोमवार की सुबह से ही भगवान श्रीराम की अगवानी की तैयारियां शुरू हो गई । गुना मे धार्मिक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, प्रसादी वितरित कर खुशियां बांटी जाएंगी। गोमाता को हरा चारा खिलाने का सिलसिला भी चलेगा। इससे शहर में भी उत्साह और उल्लास का वातवरण है।
अयोध्या धाम में आज सोमवार को होने वाली भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जिले में भी पिछले कई दिनों से तैयारियां जारी हैं। लोग जहां शहर से गांव घर-घर अयोध्या से आए पीले अक्षत बांटकर इस दिन दीपोत्सव मनाने का आग्रह कर रहे हैं। इसके अलावा शहर में विभिन्न संगठनों के साथ हर कोई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का गवाह बनने आतुर है।
इधर,हनुमान टेकरी सरकार पर अखंड रामायण पाठ हवन शांति, सुबह छह बजे से रामधुन, 11 बजे से अयोध्या से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। शाम को दीनदान एवं महाआरती होगी। वहीं पंचमुखी हनुमान मंदिर पर तीन हजार हनुमान चालीसा, 1100 सुंदरकांड, 11000 दीपदान तथा महाआरती होगी। बूढ़े बालाजी मंदिर पर अखंड रामायण हवन शांति एवं रामराजा अभिषेक, प्रसाद वितरण एवं दीपदान होगा।
इसी तरह हनुमंता मंदिर पर सुबह छह बजे से प्रभात फेरी, 251 दीपयज्ञ एवं दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक भंडारा, उदासी आश्रम मंदिर पर सुबह छह बजे से प्रभातफेरी, 251 दीपयज्ञ एवं 12 से शाम पांच बजे तक भंडारा होगा। इसके अलावा पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर रूद्राभिषेक, रामधुन, राम दरबार 56 भोग, 51 हनुमान चालीसा, रंगोली, 151 दीपदान, संध्या महाआरती, जयस्तंभ चौराहा मंदिर पर अखंड रामधुन, कीर्तन ,भजन मंडली द्वारा, 11 बजे से अयोध्या से सीधा प्रसारण, प्रसाद वितरण एवं दीपदान होगा।
इसी तरह सूर्यमुखी हनुमान मंदिर पर पालकी 12 बजे से मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। इसके बाद अभिषेक, रामधुन, सुंदरकांड एवं प्रसाद वितरण होगा। बजरंगगढ़ किला मंदिर पर अखंड रामायण पाठ हवन शांति, भंडारा एवं किले में राम जानकी मंदिर पर रामराजा अभिषेक, श्रृंगार, दीपदान एवं रामधुन का आयोजन होगा। इसी तरह पशु चिकित्सालय मंदिर पर अखंड रामायण समापन तथा दीपदान होगा। इसके अलावा शहर के लगभग हर छोटे-बड़े मंदिर पर धार्मिक आयोजन होंगे।
श्रीहनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट द्वारा जनसहयोग से शहर के 151 मंदिरों में आकर्षक रोशनी कराई है, तो रविवार को सभी मंदिरों के पुजारी व प्रबंधकों को सलूजा कार्यालय से नि:शुल्कआतिशबाजी का वितरण किया गया। आज सभी मंदिरों पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आतिशबाजी चलाते हुए भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की खुशियां मनाई जाएंगी।
- प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज सलूजा कार्यालय पर भव्यता के साथ मनाने की तैयारी है। सुबह 9.30 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इस दौरान बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या से सीधा प्रसारण होगा ,आतिशबाजी एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा।
- अग्रज ग्रुप द्वारा अयोध्या धाम में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को अग्रसेन नगर महालक्ष्मी मंदिर पर कई कार्यक्रम रखे हैं। बच्चे राम, लक्ष्मण और सीता का रूप धरेंगे आैर शोभायात्रा निकाली जाएगी। सदस्य और बच्चों द्वारा मंच से नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी। भजन और आरती के साथ 1000 दीप प्रज्वलित कर रामलला का स्वागत किया जाएगा। घर से पांच आटे के दीये बनाकर लाने की स्पर्धा भी होगी।
- मानस भवन निर्माण एवं संचालन समिति द्वारा सोमवार सुबह 10.30 से दोपहर एक बजे तक रामोत्सव कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान पूजन एवं मंगलाचरण, अयोध्या धाम प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण, आदिवासी नृत्य, भजन संकीर्तन, महिला बैंड एवं शंखनाद और राम दरबार आरती होगी।
- रमणरेती वृंदावन धाम खेजरा में आज सुबह 10 बजे सुंदरकांड का आयोजन होगा। पुछरी वाले लोटा हनुमानजी को 21 किलो लड्डू से भोग लगाया जाएगा। धाम को आकर्षक लाइट से सजाया गया है। पंचायत द्वारा एलईडी लगाकर श्रीराम मंदिर उद्घाटन का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। शाम सात बजे वृंदावन समिति एवं श्रद्धालुओं द्वारा 2100 दीप प्रज्वलित कर आतिशबाजी चलाई जाएगी।