This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

गर्लफ्रेंड की पिटाई के मामले में TI सस्पेंड,जिम मैनेजर को गोली मारी

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 


मध्यप्रदेश। रीवा में गर्लफ्रेंड की बेरहमी से पिटाई के मामले में मऊगंज थाना प्रभारी श्वेता मौर्या को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार को VIDEO सामने आया था। शादी के प्रपोजल पर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को इतना मारा था कि वह बेहोश हो गई थी। आरोपी ने युवती के चेहरे पर कूद-कूदकर लातें मारी थीं। मामला 21 दिसंबर का था। शुरुआत में पुलिस ने आरोपी पंकज त्रिपाठी (24) के खिलाफ सिर्फ शांतिभंग में कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी थी। बाद में जब VIDEO वायरल हुआ, तब आरोपी पर सख्त एक्शन लिया गया।
एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि महिला संबंधी अपराध में थाना प्रभारी ने तत्परता से कार्रवाई नहीं की गई। इसे देखते हुए उन्हें निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। केस की जांच एडिशनल एसपी मऊगंज करेंगे। आरोपी के घर की भी नाप कराई गई है। अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी।
भोजपुर क्लब के जिम मैनेजर को गोली मारी
भोपाल के कमला नगर इलाके में महिला मित्र को देर रात उसके घर छोड़ने गए भोजपुर क्लब के जिम मैनेजर को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से मैनेजर लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में उसे नर्मदा ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है। टीआई अनिल वाजपेयी ने बताया कि तुलसी नगर निवासी विवेक पांडेय भोजपुर क्लब में जिम मैनेजर हैं।
शनिवार रात करीब 1 बजे वह बार से अपनी महिला मित्र को छोड़ने डी-सेक्टर कमला नगर गए। लड़की गाड़ी से उतरी ही थी, तभी एक अज्ञात बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। अभी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर हमला हुआ होगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल सुबह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वे पीएम को प्रदेश में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति से अगवत कराएंगे। जनवरी 2023 में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस एवं सम्मेलन, जी-20 समिट, खेलो इंडिया यूथ गेम्स और ग्लोबल इंवेस्टर समिट की तैयारियों की जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन लेंगे ।
--------------------------------
महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने जिला उपाध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ विवाद
पन्ना। प्रदेश के पन्ना जिले में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा की दो महिला नेताओं में विवाद हो गया। कुर्सी पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान मंच पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने पन्ना के तलैया फील्ड में 25वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन करवाया। इसका समापन 22 दिसंबर को हुआ। इसमें वीडी शर्मा के साथ प्रदेश के 6 मंत्री और भाजपा के कई नेता पहुंचे। यहां वीडी शर्मा के जाने के करीब 10 मिनट बाद मंच पर महिला मोर्चा की 12 से ज्यादा पदाधिकारी बैठी थीं।
इसमें महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य एवं पन्ना के वार्ड 22 से पूर्व पार्षद चंद्रप्रभा तिवारी और जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीलम चौबे के बीच कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। दोनों महिला नेताओं में कुछ देर बहस हुई। इसके बाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि चंद्रप्रभा तिवारी ने कुर्सी से उठकर हजारों दर्शकों के सामने नीलम चौबे के पास जाकर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां पर मौजूद चंद्र प्रभा तिवारी के पति ने बीच बचाव किया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह रविवार को सामने आया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग भाजपा के अनुशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष को थप्पड़ माने वाली भाजपा नेत्री चंद्रप्रभा तिवारी पहले भी विवादों में रही हैं। उन पर और उनके पति संजय तिवारी उर्फ मंटू पर पन्ना कोतवाली में 2021 में केस दर्ज हुआ था। दिल्ली के व्यक्ति ने दोनों पर छल-कपट, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
महरौली निवासी पार्थ प्रतिम शाह ने आरोप लगाया था कि चंद्र प्रभा तिवारी और उनके पति ने 46 लाख रुपए हड़प लिए थे। दोनों ने ग्राम बगोहा थाना मंडला की 2.440 हेक्टेयर जीन का सौदा कर 46 लाख रुपए ले लिए। जब रजिस्ट्री कराने की बारी आई तो दोनों ने टालमटोल शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पर धारा 420, 467 468, 471, 294, 506, 34 के तरह अपराध दर्ज किया गया था।
इस मामले को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया से बात की तो उन्होंने कहा कि वीडियो के विषय में मुझे जानकारी आज ही लगी है। मैं वीडियो की जांच करवा रहा हूं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अनुशासनहीनता के लिए दोषी को पार्टी से निलंबित भी किया जा सकता है।
-----------------------------------
कांग्रेस विधायक के बंगले में छात्र ने फांसी लगाई:4 साल से रहकर पढ़ाई कर रहा था
भोपाल। भोपाल में कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम के बंगले में एमएससी स्टूडेंट ने फांसी लगा ली। पुलिस का दावा है कि छात्र ने सुसाइड किया है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें बीमारी से परेशान होने का जिक्र है। विवार को छात्र के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। परिजन शव लेकर डिंडौरी रवाना हो गए हैं।
घटना की जानकारी लगने के बाद विधायक मरकाम भी बंगले पर पहुंचे। मरकाम डिंडौरी से विधायक हैं। कमलनाथ सरकार में जनजातीय विभाग में मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हैं।उनका एक बंगला भोपाल में श्यामला हिल्स इलाके में भी है।
श्यामला हिल्स थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि डिंडौरी के पुंडी गांव का तीरथ सिंह (22) पुत्र श्याम सिंह एमएससी का स्टूडेंट था। चार साल से वह श्यामला हिल्स स्थित कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम के बंगले में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार रात वह बंगले में अपने साथी के साथ था। खाना खाने के बाद दोनों अपने-अपने कमरे में चले गए। रात 11 बजे उसका फ्रेंड टॉयलेट के लिए उठा। देखा तो तीरथ के कमरे की लाइट जल रही थी। कमरे में देखने पहुंचा, तो तीरथ नहीं दिखा। हॉल की तरफ नजर पड़ी, तो तीरथ फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह देख वह डर गया। उसने तुरंत ही विधायक और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। तब तक काफी देर हो चुकी थी। तलाशी लेने पर तीरथ के पास एक पेज का सुसाइड नोट मिला।
टीआई यादव ने बताया कि तीरथ का जवाहर लाल नेहरू कैंसर अस्पताल में गले के कैंसर का इलाज चल रहा था। टीआई ने दावा किया कि घटना के दिन विधायक बंगले में नहीं थे। उन्होंने बताया कि बंगले में पढ़ने वाले दो लड़के वर्तमान में रह रहे थे। सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग भी मिला ली गई है। शुरुआती जांच में हैंडराइटिंग छात्र की ही पाई गई है।
विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने बताया कि गांव और परिवार का होने की वजह से तीरथ सिंह को बंगले पर पढ़ाई करने के लिए रखा था। वह बीएससी पूरी करने के बाद एमएससी कर रहा था। प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रहा था। 2019 में तीरथ की तबियत खराब हुई, तो पता चला कि उसे कैंसर हो गया है। हमने इलाज शुरू करवा दिया। कीमो वगैरह के बाद 9 महीने पहले काफी हद तक ठीक हो गया था। लेकिन, फिर साइड इफेक्ट दिखने लगे थे। हमने उसे समझाया था कि परेशान होने की जरूरत नहीं है।