गुना। (गरिमा टीवी न्यूज़) राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने रविवार निर्वाचन आयोग को शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ कुछ लोगों द्वारा आपत्तिजनक पर्चे बांटे जा रहे हैं। इन पर्चों में भ्रामक बातें की गई हैं। उन्होंने कहा कि लोस क्षेत्र में कई बाहरी तत्वों ने अनधिकृत रूप से प्रवेश किया है। वे होटलों, धर्मशालाओं व घरों में रह रहे हैं। इनके द्वारा ही उनके खिलाफ ऐसे पर्चे बांटे जा रहे हैं। शिकायत में रमेश कुशवाह व दीपेश साहू नामक दो शख्स के नाम का उल्लेख भी किया गया। दोनों पर शक है।
---------------------------
दुर्गा माता की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी गिरफ्तार
गुना। उल्लेखनीय है कि 02 मई 2024 को फरियादी फूलचंद्र साहू निवासी नारौनी रूठियाई द्वारा रूठियाई चौकी पर रिपोर्ट करते हुये बताया था कि वह नारौनी रूठियाई स्थित ठाकुर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करता है । 01 मई 2024 की रात को वह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद अपने घर चला गया था, दिनांक 02 मई की सुबह जब वह मंदिर पहुंचा तो देखा कि मंदिर के परिसर में बने एक चबूतरा पर बनी छोटी से मढि़या में माता दुर्गाजी की विराजमान मूर्ति को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है । जिसकी रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 150/24 धारा 295 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।
मंदिर में दुर्गा माता की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किये जाने के उपरोक्त धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान एवं उनकी टीम द्वारा प्रकरण की गहन विवेचना की गई । साथ ही इस घटना के अज्ञात आरोपी संदेही रामवीर पुत्र पूरनलाल वघेल उम्र 22 साल निवासी नारौनी रूठियाई थाना धरनावदा जिला गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने दिनांक 01-02 मई की रात को ठाकुर बाबा मंदिर पर दुर्गा माता की मूर्ति की तोड़फोड़ करना स्वीकार किया गया । चूंकि आरोपी रामवीर बघेल मानसिक रोगी है और जिसने मानसिक तनाव में आकर ही मूर्ति की तोड़फोड़ की गई थी ।
इस प्रकार रूठियाई में दुर्गा माताजी की मूर्ति की तोड़फोड़ किये जाने के इस अंधे घटनाक्रम का शीघ्र खुलाशा करने में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान, सउनि सीताराम धुर्वे, सउनि शिवनंदन सिंह भदौरिया, आरक्षक प्रधुम्न सिंह, आरक्षक सत्येन्द्र एवं आरक्षक रघुकुल तिलक मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।





