This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

गुना मे जलसंकट से परेशान लोगो ने किया मतदान का बहिष्कार, ...मतदान के लिये पहचान पत्र जरुरी, ...मतदान के पश्‍चात ईव्‍हीएम स्‍ट्रांग रूम में होगी सील्ड

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

गुना। (गरिमा टीवी न्यूज़) देश भर में लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव का उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को जहां मतदान दल मतदान सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर रवाना हुए। वहीं दूरदराज अंचल में विकास से महरूम गांवों में रह-रह कर मतदान बहिष्कार की खबरें आ रहीं है । जबकि पिछले एक महीने से अधिक समय से जिला प्रशासन जिला मुख्यालय से लेकर गांवों में मतदान जागरूकता कार्यक्रम चला रहा था। प्रशासन का प्रयास था कि अधिक से अधिक लोग लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता करें। ऐसे में राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आने वाला गुना जिले का गांव कनका नेहरू के ग्रामीणों ने अब सामूहिक रूप से मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया है।
ग्रामीणों की एकमात्र समस्या गांव में पेयजल संकट है। इस बारे में कनका नेहरू सरपंच निरंजन गुर्जर का कहना है कि सभी ग्रामवासियों ने मिलकर चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया हैं। गांव में काफी समय से पानी की समस्या है। कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करता। जिससे परेशान होकर अब ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया है।
---------------------------------
...मतदान के लिये पहचान पत्र जरुरी
भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में सभी मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची वितरित की जा रही है। मतदाता सूचना पर्ची से मतदाता अपने मतदान केन्द्र का नाम, पता, क्रमांक, निर्वाचक नामावली में मतदाता क्रमांक राज्य और जिले का हेल्पलाइन नम्बर जैसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे। यदि किसी मतदाता के पास मतदाता सूचना पर्ची नहीं है और उसका नाम मतदाता सूची में है, तो मतदान के लिये फोटोयुक्त वोटर आईडी कार्ड के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों आधार कार्ड, पेन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित), पासपोर्ट, पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), फोटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र (केन्द्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी), सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी) में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकता हैं ।
फोटोयुक्त वोटर स्लिप को जानकारी/मार्गदर्शन के लिये उपयोग किया जा सकता है, लेकिन पहचान प्रमाण पत्र के रूप में नहीं। यदि फोटोयुक्त ईपिक में किसी मतदाता के फोटोग्राफ आदि का मिलान न हो पाने से मतदाता की पहचान करना संभव नहीं है, तो उस मतदाता को उपरोक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदान अधिकारी को दिखाना होगा।
----------------------
मतदान समाप्ति के पश्‍चात ईव्‍हीएम करायी जायेगी स्‍ट्रांग रूम में सील्ड
गुना। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार तृतीय चरण के कार्यक्रम अनुसार 04 गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का मतदान दिनांक 07 मई
2024 को निर्धारित है। मतदान दलों एवं सेक्टर अधिकारियों द्वारा ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनें जमा कराई जायेगी। उक्त मशीनों को निर्धारित स्ट्रांग रूम में जमा किया जायेगा निर्वाचन लडनें वाले अभ्यर्थियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम सील्ड किया जावेगा।
इस संबंध में निर्वाचन लड़़ने वाले अभ्‍यर्थियों को सूचित किया गया है कि उक्त कार्यवाही के दौरान अभ्‍य‍र्थी स्‍वयं, अभ्‍यर्थी के निर्वाचक अभिकर्ता अथवा
उनके द्वारा अधिकृत किसी अन्य व्यक्ति को उक्‍त दिनांक को स्ट्रांग रूम स्थल शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय गुना (A+B केटेगरी की ईव्हीएम के लिये) एवं
कलेक्ट्रेट गुना परिसर में स्थित ईव्हीएम वेयरहाउस में (C एवं D केटेगरी की ईव्हीएम के लिये) उपस्थित रह सकते हैं ।