This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

मंदिर में आपत्तिजनक हरकत करते पकड़े गए युवक-युवती, श्रद्धालुओं में आक्रोश

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

सतना। जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध मरघट नाथ स्थित अवघट नाथ महादेव मंदिर से आस्था को तार-तार कर देने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। पवित्र मंदिर परिसर का एक आपत्तिजनक वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती और उसका साथी अनैतिक गतिविधि करते नजर आ रहे हैं।
धार्मिक स्थल पर की गई इस शर्मनाक हरकत ने स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है, जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर की पवित्रता को लेकर सवाल उठ रहे हैं और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल वीडियो में दिख रही युवती और उसके साथी की पहचान नहीं हो सकी है।

------------------------------------
श्मशान में तांत्रिक क्रियाः चिता की राख शरीर पर लगाया और खोपड़ी की हड्डी ले गया, समाज ने आरोपी को पॉटी खिलाकर दी तालिबानी सजा
दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया दतिया में तंत्र मंत्र और मंदिर में निर्माण से शुरू हुआ विवाद ऐसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया कि सुनकर हैरान रह जाएंगे l दोनों पक्ष ने ऐसी ऐसी हरकतें की जिसे सुनकर एक बारगी किसी को विश्वास नहीं होगाl बीते दिनों झिरका बाग के रहने वाले मूलचंद्र कुशवाहा की मौत हो गई। उनके विरोधी पक्ष के बल्ली नामक युवक श्मशान घाट पहुंचा और चिता से हड्डियां और राख उठाईं। राख को अपने शरीर पर लपेटा और खोपड़ी की हड्डी भरकर ले गयाl आरोपी बल्ली के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्जकर उसे जेल भेज दिया हैl
इस सनसनीखेज घटनाक्रम के बाद कुशवाह समाज की पंचायत बैठी और खाप पंचायत की तरह फैसला सुनाया। आरोपी बल्ली कुशवाहा का समाज से हुक्का पानी बंद कर दिया। फैसला सुनाया कि समाज का कोई भी व्यक्ति अपने घर नहीं बुलाएग। बल्ली पर 5100 रुपये का अर्थदंड भी लगाया। समाज के मुखिया अर्थदंड की बात तो स्वीकार कर रहे हैं लेकिन कानूनी कार्रवाई के डर से समाज से निष्कासित करने की बात पर गोलमोल जवाब दिएl
स्वामी कुशवाहा, सनकुआ समिति अध्यक्ष कुशवाहा समाज दतिया ने कहा- आरोपी की करतूत पता चलने पर दूसरा पक्ष उसके घर पहुंचा और बल्ली के हाथ पैर बांध कर पहले मारपीट की और फिर गंदगी( पॉटी) खिलाई l ये गंभीर आरोप बल्ली ने खुद लगाए है l बल्ली का कहना है कि ये टोना टोटका के पहले खुद ले जाते थे। मंदिर निर्माण के लिए राशि मांग रहे थे इसलिए हमने गुस्से में ये सब किया हैl
-------------------------------------

‘फूलसिंह बरैया जहां दिखे, वहां उसका मुंह काला कर जूतों की माला पहनाई जाए’: सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ऐलान
ग्वालियर। फूलसिंह बरैया नहीं वो झूठ सिंह बरैया है, वो जहां दिखेगा वहां उसका मुंह काला किया जाएगा, जूतों की माला भी पहनाई जाएगी। ये बड़ा एऐलान राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला ने किया है।
दरअसल कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान का जमकर विरोध देखने मिल रहा है, खासकर हिन्दूवादी संगठन तो अब बरैया का मुंह काला करने की फिराक में है। राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला ने अपने बयान में कहा है कि फूल सिंह बरैया का असली नाम झूठा सिंह बरैया है, सनातन को बदनाम करने के लिए कांग्रेस का यह एक एजेंडा है। पहले भी कांग्रेस के कई बड़े नेता मंत्री बयान दे चुके हैं जिसमें वह मातृशक्ति को टंच माल कहते हुए नजर आए हैं। उनकी मानसिकता समझी जा सकती है।
बरैया ने इस तरह का जो बयान दिया है वह किसी विशेष समाज के लिए नहीं है, महात्मा फुले जिन्होंने सनातन के लिए काम किया, अहिल्याबाई होलकर ने जिन्होंने सनातन की स्थापना की शिव की स्थापना की, वे उनको टारगेट कर रहे हैं, उनको कलंकित किया है। मुझे लगता है कि इस धूर्त ने माफी नहीं मांगी तो को जल्द से जल्द राष्ट्रीय सनातन सेना काला मुंह करके जूते की माला पहनाकर सड़क पर घुमा घुमाकर जूते मारेगी। कांग्रेस को भी तत्काल प्रभाव से पार्टी से इसे बर्खास्त करना चाहिए, यदि कांग्रेस उसे पार्टी से बाहर नहीं करती है तो इसे पूर्ण कांग्रेस का बयान ही समझा जाएगा।
भगवती प्रसाद शुक्ला, राष्ट्रीय सनातन सेना