This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

युवक ने महिला-पुरुष के सिर काटकर मार डाला, जादू-टोना के शक में वारदात

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

सिंगरौली. एमपी के सिंगरौली जिले में 12 फरवरी गुरुवार की सुबह एक युवक ने दो लोगों की हत्या कर दी. उसने धारदार हथियार से दोनों के सिर धड़ से अलग कर दिए. इस दौरान बीच-बचाव करने आए दो लोग भी घायल हो गए. चर्चा है कि ये घटना जादू-टोना के शक पर की गई है.
वारदात अतरवा गांव में सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुई. आरोपी छत्रपति सिंह (21) ने पड़ोस में रहने वाली फूल कुमारी सिंह (50) और केमला सिंह (65) समेत अन्य लोगों को पूजा में बुलाया था. यहीं धारदार हथियार से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने वो दो लोगों पर भी हमला किया.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. अब तक की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी की पत्नी का मिसकैरेज हो गया था. इससे उसे लगा कि देवी नाराज है. पूजा करनी पड़ेगी. घटनास्थल पर पूजा-पाठ की सामग्री मिली है. इससे जादू-टोने के शक में हत्या की आशंका जताई जा रही है.
घटना के दौरान शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे सुमित्रा सिंह और रामभजन सिंह पर भी आरोपी ने हमला कर दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज जारी है.
एसपी मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी छत्रपति सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. शुरुआती जांच में जादू-टोना और अंधविश्वास से जुड़ा पहलू सामने आया है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं.
दोनों मृतक आरोपी छत्रपति के पड़ोसी थे, जिन्हें उसने पूजा-पाठ के लिए अपने घर बुलाया था. आरोपी ने घर के बाहर दो दिन पहले मिट्टी का चबूतरा बनाया और कहा कि गुरुवार सुबह वहां पूजा करेंगे. चार-पांच लोग पूजा के लिए आए, जिनमें से आरोपी ने दो की हत्या कर दी और दो को घायल किया.
छत्रपति पिछले छह महीने से मानसिक तनाव में था. उसकी पत्नी का मिसकैरेज हो गया था. ऐसे में उसे लगा कि देवी-देवता नाराज हैं. इसी कारण उसने पूजा-पाठ कराया और बाद में दो लोगों को मार डाला. मौके पर शव के पास नारियल-अगरबत्ती भी मिली हैं. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

---------------------------------
शिवरात्रि पर देश का पहला किन्नर शंकराचार्य:   राजस्थान की पुष्कर पीठ के लिए शंकराचार्य का भोपाल में होगा पट्टाभिषेक
भोपाल। देश के पहले किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक महाशिवरात्रि पर होगा। साथ ही दस किन्नर महामंडलेश्वर भी घोषित होंगे, जोकि देशभर के विभिन्न धर्म पीठों के लिए होंगे। इसी अवसर पर 200 से ज्यादा धर्मांतरित किन्नरों की घर वापसी होगी।
दरअसल देश के पहले और इकलौते किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास मध्यप्रदेश में किन्नर जिहाद को लेकर सक्रिय है और हिंदू किन्नरो के जबरन धर्मांतरण के साथ ही मौजूदा भोपाल और ंइंदौर के किन्नर गुरुओं के बंगलादेश और पाकिस्तान कनेक्शन बताते हुए जांच की गुहार लगा रहे हैं। इसी बीच धर्म की रक्षा और धर्मांतरण रोकने के लिए किन्नर धर्माचार्यों के लिए चयन और नियुक्ति में जुटे हैं। यह आयोजन लालघाटी क्षेत्र में होगा, जिसमें देशभर से सनातनी हिंदू किन्नर और धर्माचार्य शामिल होकर चयन प्रक्रिया में हिस्सेदारी करेंगे। इसकी अगुवाई किन्नर गुरु काजल ठाकुर और उनकी टीम कर रही है।
देश के पहले शंकराचार्य के लिए राजस्थान की पुष्कर पीठ का चयन किया गया है, जोकि सृष्टि रययिता ब्रहृााजी का एकमात्र मंदिर और सरोवर है। इसके साथ ही दस महामंडलेश्वर की भी घोषणा होगी, जोकि दो से तीन प्रदेशों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके लिए किन्नर का सनातनी हिंदू होने के साथ ही शिक्षित और संस्कारित होना अनिवार्य होगा, जोकि धर्मग्रंथों का भी ज्ञाता होगा। साथ ही घर वापसी करने वाले 200 किन्नरों का शुद्धिकरण किया जाएगा।
किन्नर गुरु काजल ठाकुर और उनकी टीम ने धर्म रक्षा का संकल्प लेते कहा है कि धर्मांतरण करवाने वाले मुस्लिम किन्नरों की काली करतूतों का खुलासा मय सबूतों के किया जाएगा। साथ ही पाकिस्तान और बंगलादेश से संपर्कों की जांच की मांग करते कहा है कि कई बंगलादेशी नकली किन्नर बनकर भोपाल और इंदौर सहित घूमते हुए हिंदू घरो से जबरन नेग वसूली में जुटे हैं। काजल ठाकुर ने दावा किया कि मंगलवारा की किन्नर गुरू हाजी सुरैया नायक का टार्चर रूम है, जहां हिंदू किन्नरों को बेरहमी से मारा पीटा जाकर इस्लाम कबूल करवाया जाता है। यहां तक कि आधार कार्ड, पासपोर्ट और पेन कार्ड तक में नाम बदल दिए गए हैं।
धर्मांतरण के लिए मुस्लिम किन्नरों का गिरोह काम कर रहा है, इसके लिए हिंदू किन्नरों के साथ बर्बरता की जाती है। करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन बंगलादेश और पाकिस्तान होता है और बातचीत होती है, जिसके सबूत पुलिस को सौंपे जा चुके हैं। वहीं हिंदू धर्म की रक्षा के लिए महाशिवरात्रि पर दस किन्नर महामंडलेश्वर के साथ ही पुष्कर पीठ के लिए देश के पहले किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक होगा। इससे पहले 200 से ज्यादा धर्मांतरित हो चुके किन्नरों की शास्त्र विधि से शुद्धिकरण के बाद घर वापसी होगी।
-ऋषि अजय दास, संस्थापक किन्नर अखाड़ा
------------------------------------
बिजली विभाग टीम पर हमला: चोरी पकड़ी तो स्मार्ट मीटर तोड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश
सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बिजली विभाग की टीम पर हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बिजली चोरी रोकने गई टीम के साथ न केवल बदसलूकी की गई, बल्कि आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए स्मार्ट मीटर ही उखाड़ फेंका​.
विद्युत विभाग की टीम रूटीन चेकिंग और स्मार्ट मीटर की निगरानी के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान टीम ने एक उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ कर रंगे हाथों बिजली चोरी करते हुए पकड़ा।​
जैसे ही चोरी पकड़ी गई, आरोपी अपना आपा खो बैठा। उसने कार्रवाई का विरोध करते हुए दीवार पर लगे स्मार्ट मीटर को उखाड़कर फेंक दिया और उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने ड्यूटी पर तैनात विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें काम करने से रोका।​ मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी की दबंगई साफ देखी जा सकती है।