This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

खामेनेई की मौत पर कश्मीर में लाल चौक पर प्रदर्शन, लोगों ने अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस बीच शिया समुदाय के लोगों के ने अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. खामेनेई की मौत पर लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए सड़कों पर उतर आए हैं. इस दौरान लोगों द्वारा जमकर नारेबाजी करते हुए अमेरिका का विरोध किया जा रहा है. इस दौरान प्रदर्शनकारी लोग ‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’ के नारे लगा रहे हैं. लोगों में अली खामेनेई की मौत पर जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है.
जम्मू-कश्मीर के लोगों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर आक्रोश है. श्रीनगर के लाल चौक पर लोग तस्वीरें, पोस्टर, बैनर और ईरानी झंडे लेकर खड़े हैं.
हजारों की तादाद में लोगों में साफतौर पर ईरान के सर्वोच्च लीडर की मौत पर गुस्सा देखने को मिल रही है. इस बीच प्रदर्शनकारी ‘एक से बढ़कर एक जलील, अमेरिका-इजराइल’ के भी नारे लगा रहे हैं. वहीं आगे इन लोगों का साफ कहना है कि ‘अमेरिका को जो यार है, गद्दार है’.
अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर लोगों का जमावड़ा लग गया है. इस दौरान लाल चौक पुरुष और युवा अपने हाथों में अली खामेनेई के फोटो लेकर दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में इस मौत पर लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है. कश्मीर के अंदर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. लोग भारी संख्या में अपने घरों से निकलकर सड़कों, इमामबाड़ों पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
ईरान ने लगभग 8 देशों में करारा जवाब दिया. इसी बीच खबर आ रही है कि ईरान के सर्वोच्च नेता के परिवार पर हमला हुआ जिसमें उन समेत कई लोग मारे गए हैं. बता दें कि शनिवार (1 मार्च) को इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के तेहरान पर शुरुआती हमला किया. जिसके जवाब में ईरान की तरफ से अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया.
ईरान की सरकारी मीडिया ने रविवार (1 मार्च) की सुबह पुष्टि की और कहा कि इजराइल और अमेरिका के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि शिया बहुल इलाकों में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक सड़कों पर मार्च किया और अमेरिका तथा इजराइल विरोधी नारे लगाए।
------------------------------------
भारत का अपना 'बुर्ज खलीफा'... गुरुग्राम में बनेगा देश का सबसे ऊंचा टावर
भारत अब दुबई के बुर्ज खलीफा और सिंगापुर की स्काईलाइन को टक्कर देने की तैयारी में है। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के पास एक ऐसा 'आइकॉनिक टावर' बनाने का प्रस्ताव रखा है, जो मुंबई की Palais Royale (320 मीटर) को पछाड़कर भारत की सबसे ऊंची इमारत बनेगा।
कहां बनेगा यह मेगा स्ट्रक्चर?
यह गगनचुंबी इमारत हरियाणा सरकार के 'ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट' का हिस्सा होगी।
लोकेशन: द्वारका एक्सप्रेसवे के किनारे, गुरुग्राम।
क्षेत्रफल: 1,000 एकड़ में फैला एक आधुनिक शहरी केंद्र।
प्रोजेक्ट स्टेटस: कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के अनुसार, यह फिलहाल प्रपोजल और बिडिंग (निविदा) चरण में है।
₹10 लाख करोड़ का निवेश और ग्लोबल विजन
इस पूरे ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट को तैयार करने में लगभग 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है। इसका उद्देश्य केवल ऊंची इमारत बनाना नहीं, बल्कि हरियाणा को एक वैश्विक आर्थिक केंद्र (Global Economic Hub) के रूप में स्थापित करना है।
इस टावर में क्या-क्या होगा?
प्रीमियम ऑफिस स्पेस: अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्यालय।
हॉस्पिटैलिटी: लग्जरी होटल और विश्व स्तरीय सुविधाएं।
ऑब्जर्वेशन डेक: शहर का नजारा देखने के लिए एक ऊंचा सार्वजनिक मंच।
पब्लिक स्पेस: रिटेल और मनोरंजन के केंद्र।
भविष्य का आधुनिक शहर (Smart Infrastructure)
यह प्रोजेक्ट केवल कंक्रीट का ढांचा नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है...
आबादी: यहां 1.8 लाख स्थायी निवासी और 5.2 लाख फ्लोटिंग आबादी (आने-जाने वाले लोग) के रहने/काम करने की क्षमता होगी।
कनेक्टिविटी: लाइट रैपिड ट्रांजिट (LRT), इलेक्ट्रिक बसें और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट।
ईको-फ्रेंडली: पैदल चलने वालों के लिए विशेष रास्ते और डेडिकेटेड साइकिलिंग ट्रैक।
निष्कर्ष: यदि यह प्रोजेक्ट हकीकत बनता है, तो दिल्ली-NCR की पहचान पूरी दुनिया में बदल जाएगी और यह दुबई या सिंगापुर जैसे वैश्विक शहरों की कतार में खड़ा होगा।
----------------------------------
विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में भीषण धमाका, 15 लोगों की मौत; कई की हालत गंभीर
महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है। नागपुर के इंडस्ट्रियल इलाके में एक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में अचानक धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आसपास काम कर रहे लोग आ गए।
जानकारी के अनुसार, यह धमाका माइनिंग में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और अन्य प्रकार के विस्फोटक बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड की डेटोनेटर पैकिंग युनिट में हुआ है। घमाका इतना भीषण था कि, फैक्ट्री और उसके आसपास काम करने वाले कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार, अब बचाव कार्य जारी है, जिसके बाद आधिकारिक बयान जारी किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह धमाका नागपुर जिले के कटोल तहसील के राउलगांव में हुआ। SBL एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा को बताया कि यह घटना सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच हुई है। इस धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 18 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें कई की हालत गंभीर है।