This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ी कार्रवाई : 9 निदेशक गिरफ्तार, 21 के खिलाफ केस दर्ज

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के राउलगांव में स्थित गोला-बारूद और इंडस्ट्रियल विस्फोटक बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार को हुए भीषण विस्फोट के बाद मौतों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। वहीं इलाज के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया, जिससे पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। यह हादसा कटोल तहसील स्थित कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ था।
घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के नौ निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा कंपनी के कुल 21 निदेशकों और शेयरधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों और संभावित लापरवाही की गहन जांच की जा रही है।
विस्फोट में घायल हुए 23 अन्य मजदूरों का नागपुर के अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
धमाका इतना भीषण था कि कई शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के डीएनए नमूने एकत्र करने शुरू कर दिए हैं, ताकि पहचान सुनिश्चित की जा सके। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विस्फोट के कारणों की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।
-------------------------------------
गूगल से फोटो बनाकर पा ली रेलवे में नौकरी, सीबीआई ने बिहार के दो युवकों को पकड़ा
जबलपुर। एमपी के जबलपुर में सीबीआई ने रेलवे में फर्जीवाड़ा व जालसाजी करते हुए नौकरी पाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों युवक बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले हैं। युवकों के बीच नौकरी को लेकर 6 लाख रुपए का सौदा हुआ था। जबलपुर सीबीआई ने धोखाधड़ी और जालसाजी करने भारतीय रेलवे में 2024 में अलग-अलग पदों के लिए करीब 8 हजार से अधिक भर्तियां निकली थी। इसमें देश भर से अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें टेक्नीशियन का पद भी था। मुंगेर निवासी मुकेश कुमार ने इस पोस्ट के लिए फार्म भरा। मुकेश ने पड़ोस के ही रंजीत कुमार जो कि कोचिंग पढ़ाया करता हैए उससे संपर्क किया। मुकेश ने डील की कि उसकी नौकरी लग जाती हैए तो 6 लाख रुपए नकद देगा। मुकेश ने रंजीत कुमार से परीक्षा में बैठने से लेकर नौकरी लग जाने तक के लिए 6 लाख रुपए देने की बात कही। वह लालच में आ गया और मुकेश के स्थान पर बैठने के लिए तैयार हो गया। अप्रैल 2024 में फार्म भरा गया। जहां दिसंबर में पटना सीबीटी में परीक्षा हुई। एग्जाम पास करन के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के लिए भोपाल बुलाया गया। यहां पर भी रंजीत कुमार, मुकेश बनकर पहुंचा। मेडिकल कोटा अस्पताल में हुआ। जुलाई 2025 में पैनल बैठी। जहां मुकेश का सिलेक्शन हो गया।
मुकेश की टेक्नीशियन के पद पर नौकरी लग चुकी थी। सितंबर 2025 में उसकी ज्वाइनिंग हो गई। इस दौरान मुकेश कुमार ने दमोह, सागर व जबलपुर में काम किया। अक्टूबर 2025 में ट्रेनिंग के लिए मुकेश कुमार को प्रयागराज भेज दिया गया।
रेलवे में नियम है कि नई भर्ती वाले कर्मचारियों का एक साल के भीतर बायोमैट्रिक के जरिए सत्यापन होता है। 14 नवंबर 2025 को जब टेस्ट हुआ तो उसमें मुकेश के अंगूठे और चेहरे का मिलान नहीं हो पाया और वह फेल हो गया। इसके बाद बिना जबलपुर में रुके मुकेश वहां से गायब हो गया और सीधे बिहार आ गया। जबलपुर मंडल की ओर से इस फर्जीवाड़े में सीबीआई को लिखित में शिकायत दी गई। जिसके बाद 2 दिसंबर 2025 को मुकेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
रेलवे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने फर्जीवाड़े की जांच शुरू की। एसपी एसके राठी के निर्देश पर डीएसपी एके मिश्रा की टीम ने जांच करना शुरू किया। लोकेशन के आधार पर जबलपुर सीबीआई की टीम बिहार के मुंगेर पुहंची जहां पर मुकेश हाथ लगा। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि रंजीत कुमार जो पड़ोस में ही रहता है। उससे इस नौकरी के लिए 6 लाख रुपए में सौदा हुआ था। मुकेश की निशानदेही पर सीबीईआई ने रंजीत कुमार को भी मुंगेर से पकड़कर जबलपुर लेकर आई। आज दोनों को कोर्ट में पेश किया गयाए जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
--------------------------------------
अजित पवार के बेटे ने शेयर किया वीडियो; प्लेन कंपनी मालिक मेन पायलट सीट पर सोते दिखे, कर डाली बड़ी डिमांड
NCP नेता और महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम रहे अजित पवार की जनवरी महीने में प्‍लेन क्रैश में निधन हो गया था. प्रदेश के साथ ही देश की राजनीति के लिए भी यह बड़ी क्षति रही. विमान हादसे को लेकर विपक्षी खेमे और पवार परिवार से भी आवाजें उठने लगी हैं. इस बीच, अजित पवार के बेटे जय पवार ने एक वीडियो जारी कर बड़ी डिमांड की है. जय पवार ने वीडियो शेयर कर लिखा- मैंने अपने पिता को खो दिया है… यह पीड़ा जिंदगी भर मेरे साथ रहेगी। उन्होंने लिखा कि इस वीडियो में वीएसआर के मालिक रोहित सिंह मुख्य पायलट की सीट पर उड़ान के दौरान सोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर VSR वेंचर्स की उड़ानों को तुरंत रोकने की मांग की। 28 जनवरी 2026 को इसी कंपनी के प्लेन क्रैश में जय के पिता अजित पवार का निधन हुआ था।
आसमान में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। यह बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला है।
जय ने लिखा कि मैं डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से मांग करता हूं कि इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। पूरी जांच होने तक VSR की सभी उड़ानों को तत्काल ग्राउंड किया जाए और रोहित सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
DGCA के बयान में कहा गया ‘28.01.2026 को बारामती में VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के Learjet 45 एयरक्राफ्ट (VT-SSK) के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, डीजीसीए ने स्पेशल सेफ्टी ऑडिट का आदेश दिया। ऑडिट टीम ने एयरवर्दीनेस, एयर सेफ्टी और फ्लाइट ऑपरेशन में कई बार नियमों का पालन न होने की जानकारी दी।
महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार के बेटे जय पवार ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि VSR वेंचर्स के विमानों के उड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को हुए प्लेन क्रैश की पारदर्शी और पूरी जांच की मांग की।
28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के बारामती में हुए Learjet 45 क्रैश में अजित पवार की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद किए गए स्पेशल सेफ्टी ऑडिट के दौरान नियमों के उल्लंघन सामने आया था। इसके बाद DGCA ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के चार प्लेन को ग्राउंड कर दिया है। इस आकलन के बाद, डीजीसीए ने चार एयरक्राफ्ट(VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV और VT-TRI) को तुरंत ग्राउंड कर दिया कार्रवाई शुरू कर दी।