This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

क्रिकेट वर्ल्डकप जीतने का जश्न मनाने पर विवाद, दो समुदायों में चले लाठी-डंडे

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र की राजरायल कॉलोनी में रविवार रात को जमकर बवाल हो गया। भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्डकप जीतने से उत्साहित कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उन्हें पटाखे फोड़ने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। 10 लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के रविवार रात को टी-20 वर्ल्डकप जीतने पर राजरायल कॉलोनी में कुछ लोग जीत का जश्न मनाने के लिए पटाखे फोड़ रहे थे, जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताते हुए पटाखे दूसरी जगह फोड़ने को कहा था। दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने लाठी, पाइप से हमला कर दिया, जिसमें रविंद्र हाड़ा, दृष्टि हाड़ा, मनीष मेहरले, अनिता मेहरले, विमला मालवीय, लैलासिंह, मानवेंद्र हाड़ा, विशला मालवीय घायल हो गए। दूसरे पक्ष से शादाब खान, वाहिद खान व एक महिला को भी चोट लगी है। सूचना मिलने पर चिमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची थी।
राजरायल कालोनी में विवाद की जानकारी लगने पर हिंदूवादी संगठन के रितेश माहेश्वरी व अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि कालोनी में असामाजिक तत्वों ने माता प्रतिमा बैठाने को लेकर भी कुछ माह पूर्व आपत्ति जताई थी।
पुलिस ने संजय नामदेव की शिकायत पर वाहिद खान, जाकिर, सुल्तान, शादाब व अन्य साथियों के खिलाफ धारा 331, 296, 115, 351 व 3 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से वाहिद खान की शिकायत पर रविंद्र, पंकज व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

--------------------------------
होली के दिन युवती की कार पर एसिड अटैक: कलर के साथ वाहन का रंग तक उड़ा
भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवती ने घर के सामने अपनी कार पार्क की थी, लेकिन वापस लौटकर देखा तो कार पर किसी ने रंग मिलाकर एसिड फेंक दिया था। एसिड इतना तेज था कि कार का ओरिजिनल कलर तक निकल गया और पेंट पूरी तरह उड़ गया।
युवती, जो एक प्रतिष्ठित संस्थान में एचआर के पद पर कार्यरत हैं, घटना से डरी सहमी युवती ने आशंका जताई कि आज कार पर डाला गया एसिड कल मुझ पर डाला जा सकता है। यह किसी की सोची-समझी साजिश लगती है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पुष्टि की कि यह हरकत जानबूझकर की गई है। ऐशबाग थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच तेजी से चल रही है।
यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है, खासकर त्योहारों के मौके पर जब लोग घर से बाहर होते हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और आसपास के गवाहों के बयानों के आधार पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
-------------------------------------
नाली में बम फेंकने से मस्जिद की दीवार पर फैला कीचड़, ...CSP समेत दो पुलिस जवान घायल
शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में जीत के जश्न के दौरान विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न मना रहे युवक बाइक पर सवार होकर निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवकों में से किसी ने मस्जिद के पास सुतली बम फेंक दिया। बम फूटने से मस्जिद की दीवार पर नाली का कीचड़ फैल गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शाजापुर में रविवार रात को भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न मना रहे युवक बाइक पर सवार होकर निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवकों में से किसी ने किला रोड पर स्थित पीपलपत्ता मस्जिद के पास सुतली बम फेंक दिया। सुतली बम के फूटने से मस्जिद की दीवार पर नाली का कीचड़ फैल गया। इस घटना की जानकारी लगते ही वहां बड़ी संख्या में समाजजन इकट्ठा हो गए और तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
वहीं मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी पहुंचा। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें बड़ी संख्या में बाइक पर सवार युवक जीत का जश्न मनाते हुए निकल रहे हैं और इसी दौरान बाइक पर सवार युवक बम फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पीपलपत्ता मस्जिद कमेटी ने कोतवाली थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
चेतन योगी, देवास। देवास के सयाजी द्वार में भारतीय टीम के जीतने पर जश्न का माहौल था। हुड़दंगियों ने इस जश्न में बाधा डालते हुए पटाखे एक दूसरे के ऊपर फेंकते नजर आए। इस घटना में सीएसपी सुमित अग्रवाल समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान छुट्टी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जलते हुए बम पुलिसकर्मियों के पास जाकर फूटे थे। वहीं घटना के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई।