BREAKING NEWS :
अवैध रुपयों की मांग करने वाला कश्मीरा जाट गिरफ्तार कर जेल भेजा   |   गुना, इंदौर, भोपाल, राजस्थान से चोरी 20 मोटर सायकिलें बरामद, ...तीन शातिर बाईक चोर गिरफ्तार   |   20 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन, ...आग की चपेट में आकर महिला और बकरियां झुलसीं   |   16 अक्टूबर को विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित, ...फसल की नरवाई में आग लगाने पर कार्रवाई   |   16 लाख के जेवर चोरी मामले में यूपी के सुनार को जीआरपी ने किया गिरफ्तार, 07 की जमानत निरस्त   |   दुश्मनी का बदला लेने निकला इनामी डकैत कल्ली गुर्जर? पुलिस की जंगलों में घेराबंदी   |   डबल मर्डर केस: पत्नी और साली की हत्या में ASI को दोहरी उम्रकैद   |   अब बिना ट्रूकॉलर के कॉल के साथ दिखेगी कॉलर की पहचान, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम

 

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

चोरी का खुलासा, चोर सहित चोरी के माल का खरीददार गिरफ्तार

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) गुना कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा कैंट थानांतर्गत आवासीय परिसर से हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर ही सफल खुलाशा किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 06 मार्च 2026 को फरियादी अजय शर्मा निवासी पिपरई, जिला अशोकनगर द्वारा केंट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी दुबे फायनेंशियल सर्विसेज मार्केटिंग नाम से कंपनी है, जिसके माध्यम से केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आवासीय परिसर में रिनोवेशन का कार्य कराया जा रहा था । दिनांक 06 मार्च 2026 को रिनोवेशन स्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि वहां से लोहे के एंगल, सरिया, नल की टोंटी, गेट सेट, टाइल काटने की मशीन, फर्नीचर मशीन एवं फेवीकोल का डिब्बा आदि सामान गायब था, उक्त सामान को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था । जिस पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध केंट थाना में अपराध क्रमांक 150/26 धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस के सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 07 मार्च 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस द्वारा संदेही रविशंकर पुत्र प्रभुलाल लोधा उम्र 32 साल निवासी गोपालपुरा, केंट गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी का माल मुकेश रजक निवासी नानाखेडी गुना को बेचना बताया । जिस पर से पुलिस द्वारा प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस इजाफा कर आरोपी मुकेश रजक की तलाश की गई और गत दिनांक 08 मार्च 2026 को माल के खरीददार आरोपी मुकेश पुत्र नन्नूराम रजक उम्र 43 साल निवासी आवासीय कालोनी नानाखेडी, कैन्ट गुना को भी गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से प्रकरण में चोरी गया संपूर्ण माल एक बुडकटर मशीन, एक स्क्रू ड्राईवर, एक ड्रिल मशीन, 02 ग्राइंडर मशीन, एक फेबीकाल का डिब्बा, 02 रुंदा मशीन, एक रैंची, एक छेनी-हथोडी, 23 कि.ग्राम लोहे का सरिया एवं 20 नग किबाड फिटिंग के कब्जे, 03 गेट सेट, 03 नग टोंटी, 03 शावर कुल कीमती करीब 60 हजार रुपये का जप्त किया गया । प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है ।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme