This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

गुना में मकान नंबरिंग कार्य की धीमी प्रगति पर कलेक्टर नाराज

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के
जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होगी, उन्हें ही खाद उपलब्ध हो सकेगी। इसलिए इस कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करते हुए अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने जिले में जिज्‍जी की पंचायत में किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि जनहित में किए जा रहे अच्छे कार्य निरंतर जारी रहने चाहिए। अधिकारी चाहे कोई भी रहे पर नवाचार और बेहतर व्यवस्थाएं बंद नहीं होनी चाहिए।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो जल परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं उन्हें शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। साथ ही
सभी हैंडपंपों की जांच कराई जाए और जो हैंडपंप मरम्मत योग्य हैं उन्हें तत्काल सुधारने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि जिले में
पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। गर्मी को देखते हुए फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर श्री कन्याल ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जनगणना के अंतर्गत जिले में चल रहे मकान नंबरिंग कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम नियमित रूप से इसकी समीक्षा करें और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से फील्ड का दौरा करें, अपने कार्यों के स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें समय-सीमा से पूर्व पूर्ण करने का प्रयास करें।