This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

बड़ी खबर : गादेर घाटी राख होने से बची, 1 घंटे तक मचा हड़कंप

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

गुना। (गरिमा टीवी न्यूज़ ) गुना जिले की गादेर घाटी के पास आज मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब एलपीजी गैस से भरे टैंकर को पीछे से अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टैंकर का मुख्य वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें भरी करीब 20 टन एलपीजी गैस का रिसाव शुरू हो गया। समय रहते ड्राइवर की सतर्कता और रेस्क्यू टीम की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार टैंकर गैल विजयपुर गुना बॉटलिंग प्लांट से एलपीजी भरकर बनारस की ओर जा रहा था। गादेर घाटी क्षेत्र में पहुंचने पर पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने टैंकर को टक्कर मार दी। जिससे वाल्व टूट गया और गैस तेजी से होने लगा । स्थिति गंभीर होती देख चालक शैलेन्द्र सिंह ने तुरंत गैल प्लांट को सूचना दी। सूचना मिलते ही गैल की रेस्क्यू टीम और स्थानीय फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। टीम ने आवश्यक सुरक्षा उपाय करते हुए रिसाव को नियंत्रित किया और टैंकर को सुरक्षित वापस प्लांट भेज दिया। 
इस दौरान आसपास के क्षेत्र में लोगों को सतर्क भी किया गया। एएसआई ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।