गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत मंडी रोड नानाखेडी में एक व्यापारी पर पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।
उल्लेखनीय है कि 09 अप्रैल 2026 को फरियादी संजीव जैन निवासी राधा कालोनी गुना द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 06 अप्रैल 2026 को आरोपी छोटू बैरागी ने उसके नौकर के साथ मारपीट की थी जिससे उसकी छोटू बैरागी से बहस हो गई थी । इसी रंजिश पर से छोटू बैरागी उसकी दुकान पर आया और जान से मारने की नियत से पिस्टल से दो फायर किए जिससे वह काउंटर के नीचे छिप गया फिर उसने पास में रखा डंडा छोटू बैरागी की पीठ में मारा वह नीचे गिर गया । उक्त रिपोर्ट पर से आरोपी छोटू बैरागी के विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 228/26 धारा 109(1) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
आरोपी छोटू उर्फ ऋतुकेश पुत्र कल्याण दास वैष्णव(बैरागी) उम्र साल निवासी न्यूसिटी कालोनी गुना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं राउण्ड को जप्त किया गया गया है । पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपी से बरामद पिस्टल के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है ।
------------------------------
10 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित
गुना सहायक प्रबंधक, शहर विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 33/11 केव्ही हड्डीमील फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते दिनांक 10 अप्रैल 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 09:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक श्रीराम कॉलोनी, रसीद कॉलोनी, बांसखेड़ी, रेलवे फाटक
तक का क्षेत्र, मालपुर रोड, साईं सिटी कॉलोनी एवं संस्कार सिटी क्षेत्र में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
11 केव्ही भुल्लतनपुरा फीडर अंतर्गत सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विद्यार्थी नगर, विध्यांचल कॉलोनी, राज कॉलोनी, बी.जी. रोड, आदर्श नगर, रामकृष्ण कॉलोनी, कृष्पणी कॉलोनी, साईं सिटी कॉलोनी तथा भुल्लनपुरा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी प्रकार प्रबंधक कैंट जोन ने बताया कि 11 केव्ही कोल्हुपुरा फीडर पर मेंटनेंस कार्य होने से दिनांक 10 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे
तक शांति पब्लिक स्कूल, सिसौदिया कोलानी, दुर्गा कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, अन्नपूर्णा कॉलोनी, कर्नलगंज, हेड पोस्ट ऑफिस त्रिमूर्ति कॉलोनी, कोल्हूपुरा आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त विद्युत कटौती की समयावधि आवश्यकतानुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
गुना सिटी




