This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

सर्राफा व्यापारी से 32 लाख की लूट: नकाबपोश 3 लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 


विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के हैदरगढ़ गांव में तीन नकाबपोश लुटेरों ने सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बासादेही गांव के रहने वाले व्यापारी मनोज सोनी हैदरगढ़ में लगने वाले बाजार से व्यापार कर लौट रहे थे, तभी देर शाम उनके साथ यह वारदात हुई। नकाबपोश लुटेरे व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर 10 किलो चांदी और करीब 60 ग्राम सोना लूट कर ले गए। लूटी गई कुल रकम की कीमत करीब 32 लाख रुपए बताई जा रही है। जिले के पांच थानों की पुलिस अब इन लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
हैदरगढ़ क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब हाट बाजार से लौट रहे एक सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की बड़ी वारदात हो गई। जानकारी के अनुसार सर्राफा व्यापारी मनोज सोनी के साथ गुंजारी पुलिया के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया और लाखों रुपये के जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित मनोज सोनी ने बताया कि वह हैदरगढ़ के हाट बाजार से व्यापार करके अपने गांव बासादेही जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे जैसे ही वह गुंजारी पुलिया के पास पहुंचे, तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को रोक लिया। बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे और अचानक हमला करते हुए उनका बैग छीन लिया।
जब व्यापारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर दी…व्यापारी के अनुसार बैग में रखी ज्वेलरी की कुल कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
इस संबंध में जिले के एसपी रोहित केसवानी का कहना है कि आवेदक के साथ हॉट बाजार से घर जाते समय लूट हुई है। मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है हमने अपराधियों की खोजबीन के लिए चार टीम में लगाई है। साथ ही ₹10000 का इनाम भी रखा है, जल्द ही पुलिस अपराधियों को पकड़कर सामने लाएगी। आवेदक के अनुसार लगभग 32 लाख रुपए की मशरूका बताई जा रही है बाकी अपराधियों को पकड़ने के बाद जो भी मशरूका का उनके पास होगी सामने लाई जाएगी।

----------------------------------
नाबालिग से रेप के आरोपी बीजेपी नेता का शव रेल लाइन पर 3 टुकड़ों में मिला
दमोह. एमपी के दमोह में भाजपा समर्थित जनपद सदस्य कूदन आदिवासी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है. इसके तीन टुकड़े हो गए थे. कूदन आदिवासी पर 14 साल की लड़की से रेप का आरोप है. मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने रेप का झूठा मामला दर्ज कराने का पीडि़ता के परिजनों पर आरोप लगाया है. पुलिस अब डीएनए टेस्ट करायेगी.
लाश शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे देहात थाना इलाके में समन्ना रेलवे ट्रैक पर मिली. जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया, फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस का कहना है कि लाश का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा. परिजन ने आरोप लगाया है कि कूदन आदिवासी पर झूठा आरोप लगाया गया था, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली. उन्होंने न्याय की मांग की है.
पीडि़ता को बुधवार दोपहर पेट में दर्द हुआ. इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए. जहां उसके 5 महीने की गर्भवती होने का पता चला. परिजन ने पूछताछ की तो नाबालिग ने बताया कि जनपद सदस्य कूदन आदिवासी से उसके साथ दुष्कर्म किया था. इस पर परिजन ने मगरोन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. नाबालिग को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था. बुधवार से ही पुलिस कूदन आदिवासी की तलाश कर रही थी.
जनपद सदस्य कूदन आदिवासी के बेटे गुड्डा ने आरोप लगाया कि देवकी पटेल, विशाल, राम विशाल पटेल, आलोक पटेल, प्रकाश बढग़ैयां, रिशु गुप्ता ने पापा के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है. मरने से पहले पापा ने वीडियो भी बनाया, जिसमें उन्होंने इन लोगों के नाम लिए हैं. पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है. वहीं, पत्नी राधा रानी ने कहा- उनके तीन बेटे और दस नाती-पोते हैं. पति पर रेप का झूठा आरोप लगाया गया था, जिसे वह सहन नहीं कर पाए और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली.
कूदन आदिवासी भाजपा के समर्थन से जनपद सदस्य का चुनाव जीते थे. इसके पहले उनकी पत्नी आदिवासी कोटे से फतेहपुर की सरपंच रह चुकी हैं. बटियागढ़ जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मंगल सिंह कुशवाहा ने कहा कि कूदन आदिवासी पर झूठे आरोप लगाए गए हैं. वे इस उम्र में ऐसा काम क्यों करेंगे?
मगरोन थाना प्रभारी बीएल पटेल ने बताया- मैंने भी वीडियो देखा है. मोबाइल को जांच के लिए भेजा जा रहा है. मृतक का डीएनए कराया जाएगा. इसके लिए बाल और ब्लड सैंपल लिए जाएंगे, अगर वह पीडि़ता के डीएनए से मैच नहीं होता है तो मामले में खात्मा लगाया जाएगा. इसके बाद मृतक के परिजन आगे की कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र रहेंगे.
-------------------------
2 हिंदू नेताओं को जान से मारने की धमकीः सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
भोपाल। मध्यप्रदेश में दो हिंदू नेताओं को सोशल मीडिया के जरिए धमकी का मामला सामने आया है। मामले में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा- हनुमान जयंती के चल समारोह हुआ कुछ लोग सोशल मीडिया पर जान से मारने की मर्डर करने की बात लिख रहे है। वो पठान है तो हम भी बर्रू कट भोपाली, देख लेंगे सबको लेकिन अभी में मर्यादा में हूं वो भी मर्यादा में रहे तो ठीक है।
दरअसल हिंदू नेता चंद्रशेखर तिवारी और भानू हिंदू को धमकी मिली है। उनकों संरक्षण मिलना चाहिए पुलिस कमिश्नर ने भी आश्वासन दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कहा- नारी शक्ति वंदन अधिनियम आ रहा है 16-17-18 अप्रैल में लोकसभा सत्र चलेगा और चर्चा होगी, मंथन होगा। लोकसभा की सीट बढ़ेगी और राज्यों के विधान सभा की सीट बढ़ेगी। महिलाओं को सम्मान देने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही हैं। सबका साथ सबका विकास हमारी सरकार कर रही है।नारी शक्ति वंदन अधिनियम से ही जनगणना होगी, परिसीमन होगा और महिलाओं को सम्मान मिलेगा।
असम चुनाव पर कहा – डेढ़ महीने से वहां पार्टी के काम में जुटा हुआ था। असम के लोगों का जो प्रेम देखा, वहां की योजना देखी उससे सब लोग खुश है। मुझे पूरा विश्वास है हेमंत विश्वा शर्मा की सरकार फिर बनने वाली है। वायरल गर्ल मोनालिसा मामले पर कहा- लव जिहाद का मामला लैंड जिहाद का मामला छोटा मोटा नहीं है। ये योजनाबद्ध तरीके से चलता है। कई जगह तो लव जिहाद के इंस्टीट्यूट्स चल रहे है जहां बताया जाता कैसे हिंदू बेटियों को फंसाना है। जाति के आधार पर रेट तक फिक्स है। केरल में जो मामला सामने आया जिसमें परिजन ने बताया वो नाबालिग है। प्रशासन ने मामला दर्ज किया है। प्रशासन अपना काम करेगा और अब किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।