This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्‍कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) गुना राघौगढ थाना पुलिस द्वारा एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्‍कर्म के गंभीर मामले में कार्यवाही करते हुए चंद घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
09 अप्रैल 2026 को थाना राघौगढ़ में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने आरोपी सौरभ उर्फ टिन्नू धाकड़ एवं अभिषेक धाकड़ के विरुद्ध लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में आरोपियों द्वारा उसका अपहरण कर दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने का उल्लेख किया गया। उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना राघौगढ़ में अपराध क्रमांक 73/26, धारा 137(2), 64(1), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी ।
09 अप्रैल 2026 को आरोपियों के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपी सौरभ उर्फ टिन्नू पुत्र ओमप्रकाश धाकड उम्र 20 साल निवासी राघौगढ एवं अभिषेक उर्फ रामेश्वर पुत्र गजराज सिंह धाकड उम्र 25 साल निवासी ग्राम मोतीपुरा थाना राघौगढ जिला गुना को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।
राघौगढ़ थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत, आरक्षक अमित जाट, आरक्षक नंदकिशोर, आरक्षक धर्मेन्द्र रावत, आरक्षक हरवीर बागडी एवं महिला आरक्षक मोहिनी सैनी की विशेष भूमिका रही है ।