शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में एक शादी में दूल्हा ही बदल गया। दुल्हन ने जयमाला के दौरान शादी से इनकार कर दिया। इन सबके बीच नाचते-गाते बारातियों की खुशियां हवा में उड़ गई। मामले को लेकर इतना विवाद बढ़ा कि आखिर में बारात बिना दुल्हन लिए ही बेरंग लौट गई।
पूरा मामला ब्यौहारी की है जहां गोहपारू थाना क्षेत्र से आई बारात का ब्यौहारी में धूमधाम से स्वागत हुआ। द्वारचार की रस्में पूरी हुईं और सब कुछ सामान्य चल रहा था। जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को माला पहनाई। लेकिन जब दुल्हन की बारी आई तो वह ठिठक गई। कुछ पल देखने के बाद उसने साफ कहा, ये वह दूल्हा नहीं है। यह सुनते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
कुछ देर में दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया तो पुलिस को बुलाना पड़ा। काफी समझाइश के बाद दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही और आपसी सहमति से शादी निरस्त कर दी गई। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
-----------------------------------------
IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण: पूर्व छात्र ने बंधक बनाकर वसूले 2 करोड़, रिटायर्ड अफसर का बेटा निकला मास्टरमांइ
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आईएएस कोचिंग इंस्टीट्यूट (IAS Coaching Institute) की डायरेक्टर का अपहरण कर बंधक बनाने और 2 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पूर्व छात्र और भेल के रिटायर्ड अफसर का बेटा बताया जा रहा है।
आईएएस कोचिंग संस्थान की डायरेक्टर शुभ्रा रंजन
दरअसल शुभ्रा आईएएस कोचिंग संस्थान की डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को बंधक बनाया गया था। उनके ही पूर्व छात्र ने बंधक बनाकर 2 करोड़ रुपए वसूले है। आरोपी ने धमकी देकर खाते से रकम उड़ाई है।
बताया जाता है कि आरोपी ने भोपाल में सेंटर खोलने का झांसा देकर दिल्ली से भोपाल बुलाया था। फ्लैट में बंधक बनाकर खाते से रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराया। धमकी देकर आरोपी फरार हो गया था। बाद में क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले का मास्टरमाइंड भेल के रिटायर्ड अफसर का बेटा प्रियंक शर्मा निकला।
------------------------------
भीषण आगजनीः गैस सिलेंडर के धमाकों से दहला गांव, आग ने 20 घर जलकर खाक
भोपाल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मोहदा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भीषण आग ने देखते ही देखते करीब 20 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि कई गैस सिलेंडर फट गए और पूरा गांव धमाकों की आवाज से दहल उठा।
दरअसल घटना बैतूल जिले के मोहदा गांव की है, जहां अचानक लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज लपटों ने करीब 20 घरों को जलाकर राख कर दिया। आग के दौरान कई गैस सिलेंडर फटने से हालात और भयावह हो गए। धमाकों की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
ग्रामीणों ने जैसे-तैसे अपने परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। कहा-“हम लोग खाना बना रहे थे तभी अचानक आग लग गई, फिर सिलेंडर फटने लगे और सबकुछ जल गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने हालात का जायजा लिया और पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।



