This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

स्विमिंग पूल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, स्पा सेंटर से थाईलैंड की 3 युवती सहित 7 हिरासत में

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के पंचेड़-नामली मार्ग पर स्थित ‘तुलसी वाटर पार्क’ में स्विमिंग पूल की आड़ में अवैध स्पा सेंटर और देह व्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने खुद ग्राहक बनकर इस काले कारोबार का पर्दाफाश किया। छापेमार कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से थाईलैंड की तीन युवतियां, तीन संदिग्ध युवक और वाटर पार्क का मैनेजर मिला है, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
एसपी अमित कुमार को लंबे समय से तुलसी वाटर पार्क में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना लीक न हो, इसलिए एसपी ने इसे पूरी तरह गोपनीय रखा और एएसपी विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। टीम ने सबसे पहले कुछ पुलिसकर्मियों को फर्जी ग्राहक बनाकर वाटर पार्क भेजा। वहां जैसे ही अवैध स्पा और अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि हुई, वैसे ही विशेष टीम ने पूरे परिसर को घेरकर दबिश दे दी।
पुलिस की जांच में सामने आया कि वाटर पार्क परिसर के पिछले हिस्से में छह विशेष कमरे बनाए गए थे, जहां स्पा सेंटर की आड़ में यह खेल चल रहा था। तीन अलग-अलग कमरों में थाईलैंड की तीन युवतियां और उनके साथ संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवक मिले। तलाशी के दौरान स्पा के कमरों के डस्टबिन से बड़ी संख्या में उपयोग किए हुए कंडोम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस ने वाटर पार्क के मैनेजर दिलीप ठाकुर को भी हिरासत में लिया है।
इस कार्रवाई की सबसे खास बात यह रही कि घटनास्थल से महज कुछ किलोमीटर दूर स्थित नामली थाने की पुलिस को इसकी कानों-कान भनक तक नहीं लगने दी गई। सूचना लीक होने के डर से एसपी ने कार्रवाई में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन तक बंद करवा दिए थे। स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध मानते हुए अब उनकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले से जुड़े सभी व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और वाटर पार्क के दस्तावेजों को खंगाल रही है।

----------------------------------
कुत्तों का खूनी आतंक! युवक के गुप्तांग पर हमला , 10 घंटे में 42 लोगों को काटा
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में आवारा कुत्तों का आतंक अब खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। शहर के प्रतिष्ठित अरविंदो अस्पताल परिसर में एक कुत्ते ने ऐसा आतंक मचाया कि महज 10 घंटे के भीतर 42 लोगों को अपना शिकार बना लिया। सबसे चौंकाने वाला मामला एक युवक का सामने आया, जिसके गुप्तांग पर कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना ने एक बार फिर नगर निगम के दावों और व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।
हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट द्वारा खूंखार और आक्रामक कुत्तों को चिन्हित कर उन्हें शेल्टर होम भेजने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। शहर में लगातार डॉग बाइट के मामले बढ़ रहे हैं और लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं।
हुकुमचंद अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर आर.के. पटेल ने बताया कि अरविंदो अस्पताल से कई पीड़ित वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे थे। सभी का उपचार कर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन 200 से 250 डॉग बाइट पीड़ित इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।
डॉक्टर पटेल के अनुसार एक युवक ऐसा भी आया था जिसके गुप्तांग पर कुत्ते ने काट लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे सर्जन से परामर्श लेने की सलाह दी गई है। इस घटना ने लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। इंदौर में लगातार बढ़ते डॉग बाइट के मामलों के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही। शहर के अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों लोग कुत्तों के हमलों का शिकार होकर पहुंच रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है। अरविंदो अस्पताल में 10 घंटे के भीतर 42 लोगों को काटने की घटना ने साफ कर दिया है कि आवारा और खूंखार कुत्तों का मुद्दा अब केवल पशु नियंत्रण का नहीं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा का बड़ा संकट बन चुका है।
-------------------------------------
‘सतना ढाबा’ पर खूनी संघर्षः खाना खाने के बाद बिल मांगना पड़ा भारी, बदमाशों ने मचाया जमकर उत्पात
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के गोसलपुर थाना अंतर्गत गांधीग्राम इलाके में स्थित ‘सतना ढाबा’ पर कुछ बदमाशों ने खूनी संघर्ष को अंजाम दिया। ढाबा संचालक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने खाना खाने के बाद आए बदमाशों से बिल की मांग कर ली थी। इसी बात से नाराज होकर बदमाशों ने ढाबा संचालक और वहां के कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।
बिल मांगने पर आगबबूला हुए बदमाशों ने आव देखा न ताव और ढाबा संचालक व कर्मियों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में कई कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट करने के बाद भी जब बदमाशों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने पूरे ढाबे को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने ढाबे के भीतर घूम-घूमकर आतंक मचाया और वहां रखे काउंटर, टेबल तथा कुर्सियों को लाठी-डंडे मार-मारकर चकनाचूर कर दिया।
इस पूरी वारदात का एक बेहद डरावना सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से बेखौफ बदमाश ढाबे के अंदर तांडव मचा रहे हैं। वे हाथों में लाठी-डंडे लहराते हुए काउंटर और फर्नीचर को तोड़ते नजर आ रहे हैं। इस फुटेज के सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
वारदात को अंजाम देने के बाद जाते-जाते बदमाशों ने ढाबा संचालक को खुलेआम धमकी दी। बदमाशों ने कहा “अगर दोबारा कभी हमसे बिल मांगा, तो सीधे जान से मार देंगे।” यह धमकी देते हुए सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही गोसलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी राज यादव, जीत रैकवार और उनके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना क

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme