गुना। (गरिमा टीवी न्यूज़) गुना जिले के बमोरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत थाना सिरसी के रहने वाले सकतपुर निवासी ताराचंद बरडे का एक बाइक एक्सीडेंट में दुखद निधन हो गया है। यह मामला उसे वक्त हुआ जब दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने से आकर टकरा गई और इस मामले में मोहन बरडे निवासी सकतपुर का छोटा भाई ताराचंद बरडे का देहांत हो गया ।
-------------------------------------
चेक बाउंस के प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
गुना केंट थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
उल्लेखनीय है कि न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 353/24, धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत आरोपी बलराम पुत्र गोकुल जाट उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पगारा थाना केंट गुना न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण में स्थाई वारंट जारी किया गया था । केंट थाना पुलिस द्वारा फरार वारंटी की तलाश के दौरान गत दिनांक 16 अगस्त 2026 को केंट थाना पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल संभावित स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी बलराम पुत्र गोकुल जाट उम्र 38 साल निवासी ग्राम पगारा थाना केंट गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गुना सिटी



