BREAKING NEWS :
अवैध रुपयों की मांग करने वाला कश्मीरा जाट गिरफ्तार कर जेल भेजा   |   गुना, इंदौर, भोपाल, राजस्थान से चोरी 20 मोटर सायकिलें बरामद, ...तीन शातिर बाईक चोर गिरफ्तार   |   20 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन, ...आग की चपेट में आकर महिला और बकरियां झुलसीं   |   16 अक्टूबर को विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित, ...फसल की नरवाई में आग लगाने पर कार्रवाई   |   16 लाख के जेवर चोरी मामले में यूपी के सुनार को जीआरपी ने किया गिरफ्तार, 07 की जमानत निरस्त   |   दुश्मनी का बदला लेने निकला इनामी डकैत कल्ली गुर्जर? पुलिस की जंगलों में घेराबंदी   |   डबल मर्डर केस: पत्नी और साली की हत्या में ASI को दोहरी उम्रकैद   |   अब बिना ट्रूकॉलर के कॉल के साथ दिखेगी कॉलर की पहचान, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम

 

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

कुदरत के तांडव के बीच इंसानियत शर्मसार… नेपाल में महिला के शव से सोने की बालियां चुराते दिखे लोग

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

चीन (तिब्बत)-नेपाल सीमा पर 26 अगस्त की सुबह आई फ्लैश फ्लड के 72 घंटे (तीन दिन) से अधिक हो चुका है. नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर के टूटने और भूस्खलन के कारण अचानक आई बाढ़ और मलबे के भारी बहाव ने रसुवा समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचाई. अब नदी के शांत होने के बाद हर तरफ सिर्फ तबाही और मलबा का अंबार दिख रहा है. बाढ़ के तीन दिन बाद भी मलबे से शव मिलने का सिलसिला जारी है. अब तक 475 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है. जबकि 1600 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। इनमें करीब 290 भारतीय भी शामिल हैं. इस बीच नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है.
वायरल हुए इस वीडियो में कुछ लोग बाढ़ में मारे गए एक महिला के शव से सोने की बालियां चुराते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही नेपाल पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया. यह घटना ऐसे समय हुई है जब नेपाल इस दशक की सबसे भयानक बाढ़ आपदा से जूझ रहा है, जिसमें अब तक करीब 400 लोगों की जान जा चुकी है. यह वीडियो 41 सेकंड का है और इसमें साफ देखा जा सकता है कि दो लोग एक महिला के शव को लकड़ी के तख्तों की मदद से और बालों से खींचकर ले जा रहे हैं. इसके बाद वे शव के दोनों कानों से सोने की बालियां निकालकर एक तरफ रख देते हैं.
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आसपास कई लोग खड़े होकर यह सब देख रहे थे और कुछ लोग तो इसे अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी कर रहे थे. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर फैला, लोगों ने इसकी कड़ी निंदा की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि शव से बालियां चुराने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने वीडियो का एक हिस्सा भी शेयर किया.
गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय हुई है जब नेपाल और तिब्बत में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. इस आपदा में अब तक लगभग 400 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दोनों देशों की सीमा पर 1468 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं. इस बाढ़ ने सैकड़ों लोगों को फंसा दिया है, जिनमें कई भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. भारत सरकार अपने 290 नागरिकों का पता लगाने में जुटी है जो अभी तक लापता हैं. सड़कें टूट चुकी हैं, पुल बह गए हैं और हर तरफ कीचड़ व मलबे का ढेर लगा है, जिसके चलते बचाव दल प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में संघर्ष कर रहे हैं. इसके अलावा एक नई बनी झील पर भी प्रशासन की नजर है, जो तेजी से भर रही है और इससे आगे और तबाही आने का खतरा बना हुआ है.

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme