देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अपराधियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना बन गई है। बेखौफ अपराधी हर दिन दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दिल्ली में हर दिन किसी न किसी का खून बह रहा है। जबकि दिल्ली पुलिस इन अपराधियों के आगे बेबश नजर आ रही है। अब 14 सितंबर को जिम ट्रेनर विजय हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आया नगर में 30 वर्षीय जिम ट्रेनर विजय की हत्या गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने की है। गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में बैठकर दिल्ली को दहला रहा है। गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने एक महीने के अंदर दूसरी बार दिल्ली का दहलाया है। इससे पहले नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मं भी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम आया था।
दरअसल दिल्ली के आया नगर में हुए हत्याकांड के बाद अमेरिका में मौजूद गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के नाम से सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है। पोस्ट में उसने आया नगर हत्या की जिम्मेदारी ली है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि अमेरिका में बैठा गैंगस्टर किस तरह भारत में मौजूद अपने गुर्गों और शूटर्स के जरिए वारदातों को अंजाम दिला रहा है।
पहले नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, अब आया नगर में जिम ट्रेनर निशाने पर सितंबर के शुरुआती हफ्ते में नरेला में एक नामी प्रॉपर्टी डीलर की कई गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। अब आया नगर में जिम ट्रेनर विजय की हत्या के बाद एक बार फिर हिमांशु भाऊ का नाम सामने आया है। यानी कुछ ही हफ्तों के अंतराल में दिल्ली में दो अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में कई राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है।
सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा आया नगर में विजय की हत्या के बाद हिमांशु भाऊ के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई। इसमें लिखा-आया नगर में विजय की हत्या की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ लेता है। पोस्ट में आगे लिखा है-भागने से काम नहीं चलेगा फील्ड में आओ भागने नहीं दूंगा किसी का कोई नहीं है। पोस्ट के अंत में Bhau gang और Since-2020 लिखा गया है। यह सोशल मीडिया पर सामने आया जिम्मेदारी लेने का दावा है। दिल्ली पुलिस जांच में इस पोस्ट और हत्याकांड के बीच कनेक्शन की भी पड़ताल करेगी। आया नगर में दो आरोपियों ने किया हमला पुलिस के मुताबिक, आया नगर में विजय पर दो आरोपियों ने हमला किया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से विजय की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों के मुताबिक, विजय को 4 गोलियां लगी थीं।
दिल्ली से हरियाणा तक जहां भी इस गैंग की वारदातों की बात सामने आई है, वहां 15 से 20 राउंड तक फायरिंग हुई है। आया नगर की घटना में भी 10 से 12 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। पोस्ट के दावे और CCTV पर टिकी जांच आया नगर में जिम ट्रेनर विजय की हत्या के बाद अब पुलिस के सामने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों तक पहुंचने की चुनौती है. CCTV फुटेज पुलिस के कब्जे में है और इसी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, 2025 और 2026 के दौरान दिल्ली और हरियाणा में धमकी, रंगदारी और फायरिंग की कई घटनाओं की जांच में हिमांशु भाऊ गैंग का नाम सामने आया है। आरोप है कि गैंग का मुख्य नेटवर्क विदेश से संचालित किया जा रहा है। विदेश में बैठे गैंग के मास्टरमाइंड भारत में मौजूद अपने गुर्गों को अलग-अलग टास्क देते हैं। इसके बाद स्थानीय स्तर पर शूटर्स और दूसरे सहयोगियों के जरिए वारदातों को अंजाम दिया जाता है। इस तरह के नेटवर्क में सीधे गैंगस्टर का घटनास्थल पर मौजूद होना जरूरी नहीं होता। वह विदेश में बैठकर मोबाइल फोन और दूसरे माध्यमों के जरिए अपने लोगों के संपर्क में रहता है।
हिमांशु भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले के रिटोली गांव का रहने वाला है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसने महज 17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। साल 2020 में उसके बाल सुधार गृह से फरार होने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद उसके खिलाफ हरियाणा में दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आती रही है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, हथियार और अन्य गंभीर अपराधों के तहत मामले दर्ज हैं। धीरे-धीरे उसका नाम स्थानीय अपराध से निकलकर बड़े गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ता गया।
------------------------------------
दलित BJP नेता को अंधेरे कमरे में पूरी रात डंडे-बेल्ट से पीटा: पीड़ित ने अपने ही पार्टी के विधायक पर लगाया आरोप
दलित बीजेपी नेता ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर अंधेरे कमरे में पूरी रात डंडे-बेल्ट से पीटने का आरोप लगाया है। कंझावला मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ने मुंडका विधायक गजेंद्र दराल पर पीटने का आरोप लगाया है। दोनों भाजपा नेताओं के बीच विवाद अनुशासन समिति पहुंच गया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने दोनों नेताओं से स्पष्टीकरण मांगा है। दोनों को 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे प्रदेश अनुशासन समिति के सामने अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल, कंझावला मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ने मुंडका से बीजेपी विधायक गजेंद्र दराल पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। सुनील कुमार का आरोप है कि विधायक ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। घटना से जुड़े आरोप सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया और मीडिया में चर्चा में आया।
कंझावला मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम विधायक गजेंद्र दराल ने उन्हें वोटर लिस्ट लेकर मीटिंग के लिए बीजेपी कार्यालय बुलाया था। सुनील का आरोप है कि कार्यालय पहुंचने के बाद उन्हें वहां रोक लिया गया और रातभर उनके साथ मारपीट की ग।. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उन्हें डंडे, पाइप और बेल्ट से पीटा गया। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने शरीर पर पड़े नीले और गहरे चोट के निशान भी दिखाए।
सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि मारपीट के समय बीजेपी कार्यालय के CCTV कैमरे बंद कर दिए गए थे। साथ ही कार्यालय को अंदर से लॉक कर दिया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। सुनील ने पुलिस को लिखित शिकायत देने की बात कही है। उनका आरोप है कि पुलिस ने अभी तक उनकी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की है।
मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी पर हमला बोला है। AAP नेता और विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि बीजेपी विधायक ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता सुनील कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की। AAP का दावा है कि सुनील कुमार दलित मंडल अध्यक्ष हैं और इसी वजह से उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया।
---------------------------------------
IPS बुशरा बानो पर एक्शनः स्पीच में धार्मिक प्रेम दिखाते हुए इंशाल्लाह और जज़ाकल्लाह बोला लेकिन जय हिंद-वंदे मातरम् नहीं
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो का विवादित वीडियो वायरल होने के बाद तबादला कर दिया गया है। IPS बुशरा बानो को राज्य सशस्त्र पुलिस में डिप्टी कमांडेंट के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह पार्थ घोष को खड़गपुर का एएसपी बनाया गया है। बानो का तबादला उस विवादित वीडियो पर हुआ है, जिसमें उन्होंने यूपीएससी उम्मीदवारों को प्रोत्साहित करने के दौरान स्पीच में धार्मिक प्रेम दिखाते हुए इंशाल्लाह और जज़ाकल्लाह बोला था। वहीं लेकिन जय हिंद-वंदे मातरम् नहीं बोला था। जबकि नियम के मुताबिक पुलिस अफसरों को जय हिंद-वंदे मातरम् बोलना होता है।
सार्वजिक कार्यक्रम में धार्मिक प्रेम दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना हुई थी। हिंदू लीगल फंड ने गृह सचिव से भी इसकी शिकायत की थी।
दरअसल यह विवाद बुशरा बानो के इंटरनेट पर पोस्ट किए गए वीडियो को लेकर शुरू हुआ था। बुशरा ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की रिहायशी कोचिंग अकादमी और प्रतियोगी परीक्षाओं समेत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उसकी भूमिका के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें यूपीएससी की तैयारी में कोचिंग अकादमी ने मदद की। बुशरा बानो ने वहां से मिले सहयोग का भी जिक्र किया। अस्सलामुअलैकुम के साथ की। वहीं आखिर में उन्होंने इंशाअल्लाह और जजाकल्लाह जैसे शब्दों के इस्तेमाल किया था। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया, और सवाल उठने शुरू हो गए।
हिंदू लीगल फंड नामक वेबसाइट ने वीडियो को लेकर बंगाल के गृह सचिव से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो अस्सलाम वालेकुम से शुरुआत की, इंशाल्लाह का इस्तेमाल किया और जज़ाकल्लाह कहकर वीडियो समाप्त किया। उन्होंने वंदे मातरम या जय हिंद का इस्तेमाल नहीं किया। शिकायत में कहा गया है ‘भारत राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एक सेवारत अधिकारी को निष्पक्षता बनाए रखनी चाहिए और सार्वजनिक संचार में राष्ट्रीय अभिव्यक्तियों का उपयोग करना चाहिए। हम उचित समीक्षा और कार्रवाई की मांग करते हैं।
विवाद बढ़ने पर बंगाल की शुभेंदु सरकार ने बुशरा बानो का तबादला कर दिया है। उन्हें राज्य सशस्त्र पुलिस में डिप्टी कमांडेंट के पद पर भेज दिया है। सरकार ने पार्थ घोष को खड़गपुर का अतिरिक्त एसपी और सुभेंदु मंडल को चंदननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय का अतिरिक्त डीसी नियुक्त किया है।
प्रमुख समाचार



