गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) गुना सहायक प्रबंधक शहर म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, ने बताया हैं कि 11 केव्ही एआईआर फीडर पर दीवाली पर्व पूर्व पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य होने से दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक चिंताहरण एवं आकाशवाणी केन्द्र क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
इसी प्रकार प्रबंधक कैंट म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, ने बताया हैं कि 33/11 केव्ही सब स्टेशन नानाखेड़ी गुना से निकलने वाले 11 केव्ही ईदगाह बाड़ी फीडर पर दीवाली पर्व पूर्व पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य होने से दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक कोल्हूपुरा, शिवाजी नगर, ईदगाह बाडी, संगम कालोनी, सिसौदिया कॉलोनी, न्यूसिटी कॉलोनी पार्ट-2, संत सुधा सागर कॉलोनी, कबीर की बाडी आवासीय कालोनी एवं नानाखेडी आदि क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उक्त समयावधि को आवश्यकतानुसार घटाया व बढाया जा सकता हैं।
----------------------------
आरोन में मक्का फसल की नरवाई में आग लगाने पर कार्रवाई
गुना एसडीएम आरोन के मार्गदर्शन में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन अमित जैन द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्बा आरोन स्थित न्यू बायपास रोड आरोन स्थित खेत में मक्का फसल की नरवाई में आग लगते पाये जाने पर तत्काल कृषि विभाग की टीम एवं हल्का पटवारी को बुलवाकर जांच कराई गई। जिसमें पाया कि कस्बा आरोन स्थित भूमि सर्वे नंबर 795/1 में रकबा 0.418 हेक्टेयर पर मक्का की फसल की नरवाई में आग लगाई जाने से मोके पर पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन तैयार कराया गया। मोके पर उपस्थित कृषक से उक्त आग को बुझवाया गया साथ ही नरवाई न जलाने की समझाइश दी गई। इस कार्यवाही में हल्का पटवारी अनिल धाकड़, आरएईओ श्रीमति आशा विसोरिया कृषि विभाग से उपस्थित रही।
गुना सिटी




