BREAKING NEWS :


This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

अवैध रुपयों की मांग करने वाला कश्मीरा जाट गिरफ्तार कर जेल भेजा

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

गुना। (गरिमा टीवी न्यूज़) केंट थाना पुलिस ने दबंगई दिखाकर अवैध रूप से रुपयों की मांग करने एवं मारपीट के गंभीर मामले में कार्यवाही करते हुए प्रकरण के मुख्य आरोपी कश्मीरा जाट को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को ग्राम सिंगवास निवासी फरियादी अर्जुन प्रजापति ने केंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कश्मीरा जाट अपने दो-तीन अन्य साथियों के साथ उसके घर आया और अवैध रूप से रुपयों की मांग करने लगा । फरियादी द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की । बीच-बचाव करने आई परिवार की महिलाओं के साथ भी गाली-गलौज की गई तथा आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए ।
फरियादी की रिपोर्ट पर केंट थाने में आरोपी कश्मीरा जाट एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध अपराध क्रमांक 942/26, धारा 119(1), 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर केंट थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण के मुख्य आरोपी कश्मीर सिंह उर्फ कश्मीरा पुत्र लाला रामचंद्र जाट उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम रिछैरा थाना केंट जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है । प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए केंट थाना पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं ।
उल्लेखनीय है कि आरोपी कश्मीरा जाट के विरुद्ध गुना जिले के थाना केंट, म्याना, फतेहगढ़, धरनावदा, महिला थाना आदि में हत्या, हत्या का प्रयास, बलात्कार, चोरी, लूट, डकैती की तैयारी, बलवा, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट, रंगदारी, अमानत में खयानत, दुर्घटना, जिला बदर आदेश की अवहेलना, मारपीट आदि धाराओं में कुल 37 आपराधिक प्रकरण तथा 09 प्रतिबंधात्मक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं । आरोपी के विरूद्ध गुना पुलिस की ओर से आगे और सख्त कार्यवाही की जा रही है ।
केंट थाना पुलिस की इा कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, प्रधान आरक्षक नवनीत श्रीवास्तव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक रामनिवास शर्मा एवं आरक्षक महेंद्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही है ।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme