This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

खेत में फैले करंट का मामला: 24 घंटे बाद भी गायब युवक नहीं मिला, भारी पुलिस लगी सर्चिंग में

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

खेत में फैले करंट का मामला: 24 घंटे बाद भी गायब युवक नहीं मिला, भारी पुलिस लगी सर्चिंग में
गुना। (गरिमा टीवी न्यूज़) गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतनपुर में एक लड़का विगत 24 घंटे से गायब बताया जा रहा है और पुलिस उस लड़के की लगातार सर्चिंग कर रही है। लेकिन वह लड़का नहीं मिल पा रहा लड़के का मोबाइल घटनास्थल पर मिला है।
सूत्रों के अनुसार सतनपुर के एक खेत में बिजली के तार डाले हुए थे। तभी एक लड़का वहां पहुंचा और उसे करंट लगा, ऐसा बताया जा रहा है। और करंट लगने के बाद वह लड़का वहां से गायब कर दिया गया! इस मामले में पुलिस ने गुम इंसान कायम किया है। और पुलिस के द्वारा उस लड़के की सर्चिंग की जा रही है। जब तक लड़का नहीं मिल जाता यह बात तय नहीं हो सकती कि आखिर करंट से उसकी मौत हुई है या फिर किन्हीं व्यक्तियों ने उसको गायब किया है। खेत में मौके पर 1 हिरण का बच्चा भी मृत अवस्था में मिला है। गायब युवक का मोबाइल पुलिस को मिला है, ऐसा सूत्र बताते हैं। अभी भारी मात्रा में पुलिस ग्राम सतनपुर और बरखेड़ा में गुम इंसान की सर्चिंग कर खोज रही है।
सूत्रों के अनुसार जो लड़का गायब हुआ है उसकी उम्र 25 साल है वह विवाहित है, जो ईश्वर सिंह यादव का छोटा लड़का बताया जा रहा है। लडका अपने खेत पर मोटरसाइकिल से गया था, किन्हीं अज्ञात लोगों ने खेत में बिजली के तार डाल रखे थे। लडका इन्ही बिजली के तार के करंट की चपेट आया होगा एेसा परिवार के सदस्यों को आशंका है। घटना स्थल पर एक हिरण का बच्चा भी मृत अवस्था में मिला है। आसपास जो और लोग खेतों में पानी दे रहे थे उनसे पुलिस ने पूछताछ की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उस लड़के को दूसरे कोई लोगों ने गायब किया है ।
इनका कहना है:-
हां सतनपुर गांव में आज सुबह गुम इंसान का कायम किया गया है। एक लड़का मिल नहीं रहा है।
पंकज श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक गुना