This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

36 मौतों के बाद बेलेश्वर महादेव मंदिर के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 


इंदौर। मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर में स्थित श्री बेलेश्वर महादेव के मंदिर में राम नवमी के दिन बावड़ी पर बनी अवैध छत ढहने से हुई 36 लोगों की मौत के बाद अब जाकर प्रशासन की नींद खुली है। आपको बता दें कि, सोमवार को इंदौर नगर निगम की टीम ने शहर के पटेल नगर इलाके में स्थित बेलेश्वर महादेव मंदिर का अवैध निर्माण ध्वस्थ किया। बता दें कि, कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के साथ चार थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
आपको बता दें कि, शहर के स्नेह नगर इलाके के नजदीक स्थित पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी के मौके पर गुरुवार को श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूजा के लिए पहुंचे थे। पूजा के दौरान ही मंदिर परिसर में स्थित पुरानी बावड़ी की छत धंसक गई, जिससे उसपर बैठे करीब 50 से अधिक श्रद्धालु 60 फीट गहरी बावड़ी में जा गिरे। इस दर्दनाक हादसे में 36 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 18 लोग घयाल हुए थे। इस घटना में इंदौर नगर निगम और जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई थी।
सिंधी कॉलोनी के पास स्नेह नगर में सालों पहले एक बावड़ी थी। 20-25 साल पहले उसके ऊपर अवैध रूप से एक स्लैब का निर्माण कर दिया गया। इसके बाद वो धीरे - धीरे उसे मंदिर का हिस्सा बना लिया गया, जो पूरी तरह अवैध था। बावड़ी नीचे ढंकी हुई थी, लोगों को पता ही नहीं था कि, वो जिस जगह बैठे हैं वहां नीचे मौत का गड्ढा है। रामनवमी के दिन जब श्रद्धालु बड़ी संख्या में वहां इकट्ठे हुए तो वो कमजोर छत एक साथ इतने लोगों का भार नहीं झेल पाई और टूट गई, जिससे उसपर बैठे आधा सेकड़ा से अदिक लोग 60 फीट गहरी बावड़ी के काल में समा गए।
इंदौर प्रशासन की ओर से मंदिर के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कारर्वाई शुरु करते समय मौके पर बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने मंदिर के खिलाफ की जा रही कारर्वाई का विरोध करते हुए सड़क पर धरना प्रदर्शन किया।
-----------------------------------
हाथ-पैर बांधकर ठेकेदार ने किया दुष्कर्म,18 वर्षीय युवती हई गर्भवती
खंडवा । परिवार के साथ महाराष्ट्र के काड़ी वड़गांव में गन्ना काटने गई आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित एक ठेकेदार है। बेटी के गर्भवती होने पर परिवार को उसके साथ हुई हैवानियत के बारे में पता चला। आरोपित ने हाथ-पैर बांधकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। ग्राम सेंधवाल निवासी 18 वर्षीय युवती ने पिपलौद थाने में रफीक शेख निवासी ग्राम काड़ी वड़गांव जिला बीड़ महाराष्ट्र की शिकायत की। पुलिस के अनुसार युवती का कहना है कि वह अपने माता-पिता के साथ गन्ना कटाई के लिए काड़ी वड़गांव गई थी। यहां उन्हे ठेकेदार रफीक शेख निवासी काड़ी वड़गांव ने बुलाया था। तीन अक्टूबर 2022 को रफीक घर आया।
इस दौरान उसके माता और पिता खेत में गन्ना काटने गए थे। रफीक ने अपने अपने माता-पिता के बारे में पूछा। इस पर उसने कहा कि वे दोनों खेत में गए है। इसके बाद रफीक जबर्दस्ती घर में घुस आया इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह आए दिन युवती के साथ दुष्कर्म करने लगा। युवती के माता-पिता को किसानों के यहां गन्ना काटने के लिए भेज देता था। इसके बाद किशोरी के घर आ जाता और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता। युवती का कहना है कि विरोध करने पर आरोपित उसके हाथ और पैर बांध देता था। इसके बाद उसके साथ गलत काम करता। इससे वह गर्भवती हो गई।
महाराष्ट्र में गन्ना कटाई का काम खत्म होने पर परिवार के साथ युवती खंडवा लौटी। अपने गांव पहुंचने पर परिवार को युवती के गर्भवती होने के बारे में पता चला। यह भी पता चला कि उसके पेट में छह माह का गर्भ है। साथ ही उसने कहा कि ठेकेदार रफिक शेख ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि रफीक शादी शुदा है। उसके तीन बच्चे हैं। इस मामले में पिपलौद थाना प्रभारी एचएस रावत ने बताया कि आरोपित रफीक शेख पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।
------------------------------------
मध्‍य प्रदेश में एक मंच पर आएंगी सपा, भीम आर्मी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
भोपाल । मध्य प्रदेश में चुनावी वर्ष में समाजवादी पार्टी, भीम आर्मी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का नया समीकरण देखने को मिल सकता है। इसकी झलक 14 अप्रैल को डा. भीमराव आंबेडकर के जन्म दिवस पर डा. आंबेडकर नगर (महू) में देखने को मिलेगी।
यहां तीनों दल एक मंच पर आकर अपनी एकजुटता व ताकत दिखाएंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के आने की भी उम्मीद है।
कार्यकम्र का आयोजन भीम आर्मी ने किया है, जिसने बाकी दलों को एक मंच पर आने के लिए आमंत्रित किया है। यहां तीनों पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे। बता दें कि भीम आर्मी का इस वर्ष प्रदेश में यह दूसरा बड़ा आयोजन है। इसके पहले भोपाल में एक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें आजाद समाज पार्टी के साथ ओबीसी महासभा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी साथ थीं।
इस सम्मेलन के बाद इन दलों का मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में साथ रहने को लेकर रुख भी स्पष्ट हो जाएगा। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने कहा कि महू में बड़ा आयोजन होगा। केंद्र सरकार की संविधान विरोधी नीतियों के विरुद्ध कई दल एक साथ आ रहे हैं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आने की सहमति दे दी है। उधर, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने कहा कि उस दिन दूसरे आयोजन भी हैं, इसलिए वह नहीं पहुंचेंगे पर कार्यकर्ता जाएंगे। हालांकि, उन्होंने अभी किसी तरह के गठबंधन से मना किया है।
2003 में 12वीं विधानसभा में सपा के आठ विधायक थे। इसके अलावा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से तीन विधायक चुने गए थे। सपा के 1998 में चार, 2008 और 2018 में एक-एक विधायक चुने गए। उप्र से जुड़े जिलों में पार्टी का आधार है। इसी तरह से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का जनाधार महाकोशल क्षेत्र और छत्तीसगढ़ से जुड़े आदिवासी बहुल क्षेत्रों में है। आजाद समाज पार्टी का प्रभाव पूरे प्रदेश में है, पर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में अपेक्षाकृत ज्यादा है।