This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

मप्र के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर:प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 4% डीए

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

मप्र के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर:प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 4% डीए
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों अधिकारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) दिए जाने की घोषणा की है। एक दो दिन में वित्त विभाग ऑर्डर जारी कर देगा। अभी कर्मचारियों को 38% डीए मिल रहा है, जो बढ़कर 42% हो जाएगा। इसका भुगतान जुलाई में मिलने वाले वेतन में होगा। डीए की वृद्धि से कर्मचारियों को न्यूनतम 800 और अफसरों को 6000 रुपए तक का फायदा होगा। महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी से हर महीने 160 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।
मप्र में नवंबर में चुनाव होना है। इसके चलते एक महीने पहले यानी अक्टूबर में आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। इसके पहले राजनीतिक गणित यह है कि कर्मचारियों के इस बढ़े वर्ग यानी 7.50 लाख कर्मचारियों और 5 लाख पेंशनर को साधने की कवायद की जा रही है। इससे सीधी नजर 50 लाख से ज्यादा वोटरों पर है।
यानी 1 जनवरी 2023 से बकाया 4 प्रतिशत डीए का भुगतान जून पेड टू जुलाई में कर दिया जाए, क्योंकि केंद्र 1 जुलाई से बढ़े हुए डीए का एलान करेगा जो प्राइज इंडेक्स (मूल्य सूचकांक) के हिसाब से 4 प्रतिशत बढ़ेगा। इसके बाद मप्र को भी इसका भुगतान करना होगा। इस बारे में अब तक जो तय हुआ है उसके हिसाब से अक्टूबर के पहले ही यह हिसाब भी चुकता कर दिया जाए।
प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों में 4.52 लाख कर्मचारी, 2.40 लाख अध्यापक, 25 हजार पंचायत सचिव और वर्क चार्ज में कार्यरत कर्मचारियों को बढ़े हुए 4 प्रतिशत डीए का भुगतान किया जाएगा। इन कर्मचारियों को अभी 38 प्रतिशत डीए मिल रहा है, जिसमें 1 जनवरी 2023 से 4% वृद्धि की गई है।
इसके बाद 1 जनवरी से 31 मई तक के बढ़े हुए डीए का भुगतान एरियर के रूप में नकद भुगतान या जीपीएफ में जमा किए जाए। इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस हिसाब से 5 महीने के डीए पर खर्च करीब 800 करोड़ रुपए आएगा।मप्र के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर:प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 4% डीए