This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

बढ़ा चक्रवात, 9 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 


भोपाल। एमपी में शुक्रवार-शनिवार रात को जमकर पानी बरसा। प्रदेश में राजधानी भोपाल, विदिशा, सिवनी, मंडला सहित 18 जिलों में बारिश हुई। राजधानी में चार घंटों में एक इंच बरसात दर्ज की गई। इधर प्रदेश में मानूसन की आहट सुनाई देने लगी है। निवाडी, टीकमगढ में भारी बारिश करानेवाला बिपरजाय चक्रवात अब रीवा शहडोल की ओर खिसक गया है। इस बीच मौसम विभाग के प्रदेश के नौ जिलों में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है हालांकि ये प्री मानसूनी बारिश ही होगी।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सोें में भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रदेश के विदिशा, रायसेन, हरदा, बैतूल, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाडा, सिवनी व मंडला जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि ये बारिश मानसूनी नहीं बल्कि प्री मानसूनी ही रहेगी। विशेषज्ञों के अनुसार निवाडी, टीकमगढ में भारी बारिश करानेवाला बिपरजाय चक्रवात अब रीवा शहडोल की ओर खिसक गया है।
दोपहर से शाम तक चला बारिश का क्रम, कभी मध्यम तो कभी तेज हुई बारिश- शुक्रवार को भोपाल में प्री मानसून की बारिश हुई। शहर में रुक.रुककर हुई बरसात ने शहरवासियों को भिगोया। इससे मौसम भी सुहाना हो गया। लोग आउटिंग के लिए निकले। गर्मी से परेशान कुछ लोग जानबूझकर भींगने के लिए घरों से बाहर निकले और मौसम का लुत्फ उठाया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्री मानसून की बारिश है।
शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए और दोपहर बाद बारिश शुरू हो गयी। करीब 4 घंटे कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। राजधानी के अलग.अलग हिस्सों में दोपहर 1 से 5 बजे तक करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई। रात में भी कई जगहों पर रिमझिम बरसात जारी रही।
---------------------------
सांप काटने पर अस्पताल में दो घंटे डॉक्टरों के सामने चली झाड़फूंक के बाद लड़की मौत
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में सांप द्वारा 17 साल की लड़की को काटे जाने के बाद अंधविश्वास के खेल में फंसकर लड़की की जान जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, सांप के काटने के बाद किशोरी को उसके घर वाले समय पर अस्पताल लेकर तो पहुंच गए थे, लेकिन अस्पताल में इलाज के बजाय उन्होंने लड़की की झाड़फूंक कराना शुरु कर दिया। इस दौरान लगातार लड़की की हालत बिगड़ती गई और नतीजा ये रहा की सांप काटने के बाद लगातार शरीर में जहर फैलने के चलते आखिरकार लड़की की मौत हो गई। अब इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है।
सामने आए वीडियो में साफतौर पर दिखाई दे रहा है कि, जिस अस्पताल के बेड पर लड़की का चिकित्सकीय इलाज किया जाना था, उसी बेड पर उसकी झाड़फूंक की जा रही थी। वीडियो के अनुसार, किशोरी बेड पर बैठी दिख रही है, वहीं एक ओझा झाड़फूंक करता भी नजर आ रहा है। अस्पताल के वार्ड में मौजूद लोगों का कहना है कि, लड़की जब अस्पताल में लाई गई थी, वो बिल्कुल सही थी। यहां तक की वो खुद ही चलकर बेड पर आकर बैठी थी। लेकिन, डॉक्टरों द्वारा काफी देर इलाज देने के बजाय झाड़फूंक करने वाले युवक का इंतजार हुआ। लंबे इंतेजार के बाद शुरु भी हुआ तो जाड़फूंक का खेल।
लोगों का कहना है कि, अस्पताल में इलाज के बजाय शुरु हुआ झाड़फूंक का ड्रामा करीब दो घंटे तक चलता रहा। इस दौरान सबसे बड़ी हैरानी की बात तो ये सामने आई कि, झाड़फूंक करने वाले ओझा को रोकने की बजाय डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारी मूकदर्शक बनकर उसे देखते रहे। हालांकि, दो घंटे बाद जब लड़की की हालत गंभीर हो गई तो अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि, खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर झिरन्या थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली इंदिरा नगर कॉलोनी की निवासी 17 वर्षीय आशा पिता राजू को सांप ने काट लिया था। परिजन तत्काल ही उसे झिरन्या के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि, यहां डॉक्टरों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती तो कर लिया, लेकिन उसका इलाज शुरु नहीं किया। इसकी वजह ये बताई गई कि, लड़की के परिजन ने डॉक्टरों से कहा कि, झाड़फूंक करने वाले ओझा अस्पताल आ रहे हैं। कुछ देर बाद ओझा अस्पताल पहुंचे और बेड पर ही लड़की की झाड़फूंक शुरू कर दी।
इस दौरान करीब 2 घंटे सरकारी अस्पताल में झाड़फूंक का खेल जारी रहा। लेकिन, फिर भी अस्पताल प्रबंधन ने ओझा को नहीं रोका और न ही डॉक्टरों द्वारा लड़की को समय पर पर्याप्त उपचार दिया गया। लेकिन, जब करीब दो घंटे बाद ओझा ने लड़की की हालत भांपते हुए हाथ खड़े कर दिए, तब जाकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। किशोरी की अस्पताल जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन जबतक जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

---------------------------------
मानसून ने मध्य प्रदेश में किया प्रवेश, 5 से 6 दिनों तक हो सकती है भारी बारिश
भोपाल। मध्य प्रदेश के मंडला, बालाघाट और शहडोल संभाग के कुछ क्षेत्रों में मानसून ने दस्तक दे दी है। अगले 24 घंटे से 48 घंटे में मानसून आगे बढ़ने का अनुमान है। प्रदेश में आने वाले 5-6 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला जारी है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। वातावरण में काफी नमी मौजूद है। इस वजह से अधिकतर जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक इंदौर में 67.4, भोपाल में 47.6, दतिया में 43.2, उज्जैन में 32.6, नर्मदापुरम में 32, धार में 30.2, रायसेन में 23.8, सिवनी में 20.6, मंडला में 18.2, पचमढ़ी में 15.6, छिंदवाड़ा में 13.6, खरगोन में 9.6, सागर में 9, सीधी में 8.6, ग्वालियर में 8, शिवपुरी में 7, खंडवा में 7, गुना में 6.8, खजुराहो में 6, रतलाम में 5, जबलपुर में 5, नरसिंहपुर में 4, नौगांव में 3, दमोह में 2, रीवा में 1.4, बैतूल में 1.2, सतना में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुइ।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण–मानसून आगे बढ़ने लगा है। शुक्रवार को मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में प्रवेश भी कर चुका था। शनिवार को मानसून ने पूर्वी मध्य प्रदेश से प्रवेश कर लिया है। उधर वर्तमान में चक्रवात तूफान उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उधर ओडिशा और उससे लगे ओडिशा कोस्ट पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
मौसम विज्ञान के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर के अलावा बंगाल की खाड़ी से भी नमी मिल रही है। इस वजह से शनिवार को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा होने की संभावना है।