This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

किले से संदिग्ध हालात में गिरा गाइड, मौत, ...गोली लगने से घायल छात्रा की मौत, ... दूल्हे के भाई की चाकू मारकर हत्या

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 


ग्वालियर में चर्चित गाइड कालू का शव सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में किले की तलहटी में पड़ा मिला। उसकी मौत किले से गिरने के कारण हुई है। कालू गिरा है या कूदा? पुलिस इसकी जांच कर रही है। जिस एरिया से वह गिरा है, वहां किले पर नशेड़ियों औ स्मैकचियों का जमावड़ा रहता है। कालू के कुछ समय से नशे की गिरफ्त में फंसने का पता लगा है। कालू पांचवीं फेल था, लेकिन वह जर्मन, रशियन और फ्रेंच समेत कई भाषाएं जानता था। कम उम्र में उसकी इस सोहरत के चर्चे सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहते थे।
गोली लगने से घायल छात्रा की मौत, ... दूल्हे के भाई की चाकू मारकर हत्या
जबलपुर। जबलपुर में गोली लगने से घायल छात्रा वेदिका ठाकुर की सोमवार सुबह 11 बजे मौत हो गई। वह 10 दिन से शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती थी। MBA छात्रा पर गोली चलाने का आरोप भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा पर है। गोली प्रियांश के दफ्तर में चली थी। वही उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा था। बाद में फरार हो गया था। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
दूल्हे के भाई की चाकू मारकर हत्या
जबलपुर के सिंधी कैंप में दूल्हे के भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बारात पनागर से जबलपुर आई थी। घटना सोमवार तड़के की है। मृतक मोहित के चाचा से आरोपी का विवाद हुआ। इस पर मोहित ने मना किया, तो आरोपी निक्की ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है। बेलबाग थाना पुलिस तलाश कर रही है। मृतक और आरोपी दोनों ही पनागर के रहने वाले हैं।