This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

मंडल उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, भाजपा जिला अध्यक्ष ने नहीं उठाया फोन

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

मंडल उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, भाजपा जिला अध्यक्ष ने नहीं उठाया फोन
गुना। (गरिमा टीवी न्यूज़) गुना जिले के बजरंगगढ़ क्षेत्र के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर 09 लोगों ने जानलेवा हमला किया है। के हमले में मंडल उपाध्यक्ष को सर में गंभीर चोट आई है। साथ ही पैरों में भी चोट के निशान है। उन्हें गंभीर हालत में पुलिस गुना लेकर आई है। समाचार लिखे जाने तक मामला पंजीबद नहीं किया था।
इस मामले की जानकारी के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार को तीन फोन किए गए लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के बजरंगगढ़ मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद स्वामी पर सुबह 9:00 बजे के करीब 09 लोगों ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में 12 लोग शामिल बताए जाते हैं, जिनके द्वारा धारदार हथियार से मंडल उपाध्यक्ष के सिर पैरों में टावड तोड़ बार किए गए। गंभीर हालत में पुलिस मंडल उपाध्यक्ष को अस्पताल लेकर आई है। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक मामला पंजीबद्ध नहीं किया गया है।
जिन 9 लोगों ने हमला किया है पीड़ित ने उनके नाम पुलिस को बताएं हैं।