This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

जन आक्रोश यात्रा में सिंधिया पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता, गुना के लोग जिनका मुंह नहीं खुलता उन्हें विधायक बना रहे हैं-गोविंद सिंह

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 


गुना। मध्य प्रदेश में एक तरफ भाजपा ने जहां अपने सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी वहीं राज्य सरकार की खामियां जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा निकाली है जो 10 अक्टूबर को समाप्त होगी। एमपी सरकार के खिलाफ निकाली जा रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा गुना पहुंची जहां कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। शहर के हाट रोड पर हुई सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और चुनाव प्रभारी शिव भाटिया ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा और कहा कि आप दुश्मन से एक बार लड़ सकते हैं, लेकिन घर के गद्दार से नहीं। जन आक्रोश यात्रा में राष्ट्रीय नेता और मध्यप्रदेश के चुनाव प्रभारी शिव भाटिया ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर भड़ास निकाली। भाटिया ने सिंधिया को एक नहीं कई बाद गद्दार कहते हुए तल्ख शब्दों का इस्तेमाल किया। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही गुना विधायक गोपीलाल जाटव पर भी जमकर निशाना साधा। इस यात्रा का जगह-जगह सांसद प्रतिनिधी राज्य सभा विक्रम सिंह तोमर के नेतृत्व में नागरिकों के द्वारा अभिवंदन स्वागत समारोह किया गया सांसद प्रतिनिधि विक्रम सिंह की टीम ने डॉक्टर गोविंद सिंह सहित कांग्रेस नेताओ को पीतल की गदा (घोंटा) भेंट कर कार्यक्रम की शुरुआत की
जन आक्रोश यात्रा लेकर गुना पहुंचे कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही गुना विधायक गोपीलाल जाटव पर भी जमकर निशाना साधा। गोविंद सिंह ने गोपीलाल को असफल विधायक बताते हुए लगातार जिताने पर चुटकी ली। गुना के हाट रोड पर जन आक्रोश रैली के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता है कि यहां के विधायक 30-35 सालों से विधानसभा में पीछे बैठकर ऊंघने लगते हैं, सो जाते हैं। इसके बाद भी गुना की जनता उन्हें जिता रही है, इसलिए यहां के लोग प्रशंसा के पात्र हैं।
गुना के लोग जिनका मुंह नहीं खुलता उन्हें विधायक बना रहे हैं। डॉ. गोविंद सिंह ने गुना में विधायक बदलने और कांग्रेस को जिताने का आव्हान अनोखे अंदाज में किया। उन्होंने कहा कि लोग सब्जी भी बदल-बदलकर खाते हैं, आप लोग विधायक नहीं बदल पा रहे हैं। सभा में आक्रामक भाषण देते हुए डॉ. गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ हमला बोला। सीएम को झूठा मुख्यमंत्री बताते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि अगर झूठ बोलने का कॉम्पटीशन होगा तो शिवराज को गोल्ड मैडल मिलेगा। शिवराज के शासन में रोजाना 4 से 5 किसान मध्यप्रदेश में आत्महत्या कर रहे हैं।
शिव भाटिया ने प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर भी जुबानी हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि नरोत्तम की विधानसभा में पैसे लेकर पिस्तौल का लायसेंस मिलता है। वहां हर चीज का रेट फिक्स है। नरोत्तम ने कांग्रेस के ढाई सौ से ज्यादा लोगों पर मुकद्दमे दर्ज करवा दिए हैं, उन्हें जेलों में प्रताड़ना दी जा रही है। भाटिया ने दावा किया कि नरोत्तम मिश्रा की जमानत जब्त होगी, अगर नहीं होती है तो वह दोबारा मध्यप्रदेश नहीं आएंगे।
भाटिया के आक्रामक तेवर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी दिखाई दिए। शिव भाटिया ने मध्यप्रदेश के घोटालों का जिक्र करते हुए दावा किया कि शिवराज के ढाई सौ से ज्यादा घोटाल काण्ड हैं। डम्पर से शुरु हुए हैं और पटवारी तक जारी हैं। सभा के बाद गुना के पत्रकारों से चर्चा करते हुए शिव भाटिया ने भाजपा को बुझता हुआ दिया बताया। कांग्रेस की सूची जारी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार पहले चुनाव घोषित करे, सूची तैयार है। भाटिया के मुताबिक भाजपा ने भय का वातावरण बना रखा है। चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा से बड़े नेता कांग्रेस की ओर भागेंगे।