This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

नगर पालिका उपाध्यक्ष के वार्ड में गंदगी का अंबार, वार्ड में दिखाई नहीं देते पार्षद

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 


गुना। (गरिमा टीवी न्यूज़) गुना शहर के कई वार्डों में गंदगी का अंबार है, और नगर पालिका दिखावा करने के लिए शहर की प्रमुख सड़कों पर अग्निशमन से पानी की बौछार करके धुलाई करती है। जबकि हकीकत यहकि नगर पालिका के उपाध्यक्ष धर्म सोनी के वार्ड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यह गंदगी और कहीं नहीं बल्कि नगर पालिका के पास वाली गली में ही शासकीय क्वार्टरों के पास बेशुमार भरी पड़ी है।
जानकारी के अनुसार गुना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 में भाजपा के पार्षद धर्म सोनी व नगर पालिका के उपाध्यक्ष के वार्ड में गंदगी बेशुमार भरी पड़ी है। इतना ही नहीं इस वार्ड में कोई सार्वजनिक शौचालय भी नहीं है। कई लोग इस मूलभूत सुविधा से वंचित रहते हैं। यही कारण है कि शासकीय क्वार्टरों के आसपास का इलाका अवैध रूप से शौचालय के लिए उपयोग किया जा रहा है। नगर पालिका के पास वाली गली में शासकीय क्वार्टरों वाली गली कई अवैध कामों के लिए मशहूर है। इस गली में जहां गंदगी भरी है, वहीं इस गली में नशा करने वालों का जमावड़ा दिन-रात लगा रहता है। इतना ही नहीं आसपास के लोग भी यहां पर सुलभ शौचालय का अवैध रूप से खुले में उपयोग करते नजर आते हैं। भाजपा की नगर पालिका होने के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था डगमगा रही है और वर्तमान परिवेश में चुनाव भी सर पर है। ऐसी स्थिति में नगर पालिका के उपाध्यक्ष धर्म सोनी के वार्ड में स्थिति गंभीर बनी हुई है। नगर पालिका के पास वाली गली में कोई अधिकारी, कर्मचारी, दरोगा इस स्थिति को देखने वाला नहीं है। यहां के आसपास के लोग वर्तमान भाजपा की नगर पालिका को कोसते नजर आते हैं।
इस संबंध में नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्म सोनी को फोन किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।