गुना। (गरिमा टीवी न्यूज़) करवा चौथ पर्व आज एक नवंबर को है। सुहागिनों ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है। चूड़ी से लेकर ज्वैलरी और साड़ी की दुकानों पर चहल-पहल रही। उन्होंने डिजाइनर साड़ी से लेकर कंगनों की जमकर खरीदारी की। करवा चौथ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दुकानों पर खरीदारी को लेकर भीड़ लग रही है। चूड़ी से लेकर ज्वैलरी व साड़ी की दुकानों पर महिलाएं पहुंच रही हैं। दुकानदार भी उत्साहित हैं। पर्व आज एक नवंबर को मनाया जाएगा।
व्यापारियों के अनुसार, महिलाएं डिजाइनर साड़ी पसंद कर रही हैं। कपड़ा व्यापारी मनीष ने कहा त्योहारों के चलते बाजारों में रौनक आने लगी है। महिलाएं डिजाइनर साड़ी पसंद कर रही हैं। चूड़ी, डिजाइनर कंगन, नेल पालिश, लिपिस्टिक आदि की बिक्री बढ़ी है।
आटिफिशियल ज्वेलरी, श्रृंगार के सामान के अलावा स्टोन वाली छलनी की मांग सबसे अधिक है। करवा चौथ को लेकर ब्यूटी पार्लरों में भी भीड़ लग रही है। खास करवाचौथ की थाली 225 से लेकर 1000 रुपये तक की है। जिसमें सभी तरह की पूजा सामग्री शामिल है।
विवाहित महिलाओं की ओर से अखंड सौभाग्य की कामना के लिए करवा चौथ का पर्व आज बुधवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर व्यापारियों के चेहरे भी खिले रहे। व्यापारियों ने भी अच्छे व्यापार की उम्मीद में गुणवत्तायुक्त सामग्री मंगाई है।
ज्वैलरी विक्रेता दिनेश सोनी ने कहा कि अभी भीड़ अधिक है। महिलाओं की पसंद की ज्वैलरी रखी गई है। करवा चौथ को लेकर महिलाओं का क्रेज बढ़ रहा है। इंटरनेट मीडिया का चलन बढ़ा है। उसी आधार पर सामान भी मंगाया जाता है।