This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

गुना जिले के तीन दिग्गज हारे : दो पर कांग्रेस, दो पर भाजपा का कब्जा

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 


गुना। (गरिमा टीवी न्यूज़) गुना जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मतदान के बाद 3 दिसंबर को मतगणना हुई और इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चहते, मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया संजू भैया को हार का मुंह देखना पड़ा। महेंद्र सिंह सिसोदिया को ऋषि अग्रवाल ने 14798 वोटो से पराजित किया। वही पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को 61570 वोटो से पराजित हो हार का मुंह देखना पड़ा। लक्ष्मण सिंह को भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पेची ने पराजित किया। इसी क्रम में पूर्व विधायक और वर्तमान में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ममता मीना को भी हार का मुंह देखना पड़ा। गुना विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने कांग्रेस के उम्मीदवार पंकज कनेरिया को 66,454 वोटो से पराजित किया। गुना जिले की चार विधानसभा सीटों पर दो पर भाजपा का कब्जा और दो पर कांग्रेस का कब्जा रहा।
जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित-
03 दिसम्‍बर को गुना जिले की सभी 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतों की गिनती प्रात: 08:00 बजे से देर रात तक शासकीय स्‍नातकोत्‍तर के महाविद्यालय गुना के अलग-अलग कक्षों में रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मतगणना संपन्‍न करायी गयी साथ ही रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रेक्षकों की मौजूदगी में विजयी प्रत्‍याशियों को निर्वाचित होने के प्रमाण पत्र दिये गये।


विधानसभा क्षेत्र 28-बमोरी
रिटर्निग ऑफिसर बमोरी श्रीमति शिवानी पाण्‍डे द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र 28-बमोरी हेतु ऋषि अग्रवाल इंडियन नेशनल कांग्रेस को 93,708, मनीषा राजेश सिंह धाकड़ बहुजन समाज पार्टी को 3496, महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया (संजू भैया) भारतीय जनता पार्टी को 78,912, उर्मिल बाई लोक समाज पार्टी को 1297, डॉ. फूल सिंह कुशवाह पिछडा समाज पार्टी (यू) को 306, रंजना कुशवाह आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) को 822, श्रीराम सेन सोशलिस्‍ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्‍युनिस्‍ट) को 245, अमित श्रीवास्‍तव गुना वाले निर्दलीय को 197, आशीष (लाल महाराज) निर्दलीय को 264, कृष्‍ण राव कापसे (कापसे बाबू) निर्दलीय को 362, सन्‍तोष निर्दलीय को 702, सूरज लाल लोधा हरिपुर निर्दलीय को 669 विधिमान्‍य मतो की संख्‍या 1,80,980, अस्‍वीकृत मतों की संख्‍या 29, नोटा 2064 एवं महायोग 1,83,073 रहा।


विधानसभा 29-गुना (अ.जा.)
रिटर्निग ऑफिसर गुना दिनेश सावले द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार विधानसभा 29-गुना (अ.जा.) से एड. जगवीर सिंह जरसोनिया बहुजन समाज पार्टी को 3468, पन्‍नलाल शाक्‍य भारतीय जनता पार्टी को 1,14,801, पंकज कनेरिया इंडियन नेशनल कांग्रेस को 48,347, कमल सिंह अहिरवार लोक समाज पार्टी को 644, एड.दिनेश कुमार जाटव आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को 658, सीमा राय सोशलिस्‍ट यूनिटी सेन्टर ऑफ इण्डिया (कम्‍युनिस्‍ट) को 622, गौतम शाक्‍य निर्दलीय को 298, हरिओम खटीक निर्दलीय को 1828 विधिमान्‍य मतों की संख्‍या 1,70,666, अस्‍वीकृत मतो की संख्‍या 95, नोटा 1722 एवं महायोग 1,72,483 रहा।


विधानसभा 30-चांचौड़ा
रिटर्निग ऑफिसर चांचौड़ा विकास कुमार आनंद द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार विधानसभा 30-चांचौड़ा हेतु प्रियंका पैंची भारतीय जनता पार्टी को 110254, ममता मीना आम आदमी पार्टी को 27405, राजेन्‍द्र विनोद शर्मा बहुजन समाज पार्टी को 763, लक्ष्‍मण सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस को 48684, प्रभुलाल भील बहुजन मुक्ति पार्टी को 967, लक्ष्‍मीनारायण (गोलू) आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को 993, कपिल अहिरवार स्‍वतंत्र को 390, प्रियंका निर्दलीय 576, बद्रीलाल निर्दलीय को 478, ममता मीना निर्दलीय को 964, लक्ष्‍मण सिंह निर्दलीय को 597, हर बाई निर्दलीय को 927 मत प्राप्‍त हुए। विधिमान्‍य मतों की कुल संख्‍या 192928, अस्‍वीकृत मतों की कुल संख्‍या 405, नोटा 2249 एवं महायोग 195652 रहा।


विधानसभा 31-राघौगढ
रिटर्निग ऑफिसर राघौगढ सुश्री आर. अंजली द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार विधानसभा 31-राघौगढ हेतु जयवर्द्धन सिंह इंडियन नेशनल कॉंग्रेस को 95,738, धर्मेन्‍द्र गजराम सिंह यादव बहुजन समाज पार्टी को 2311, हीरेन्‍द्र सिंह बंटी पीलाघाटा भारतीय जनता पार्टी को 91,233, संजीव अहिरवार आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को 2451, केतन चौहान निर्दलीय को 554, जयसिंह राघौगढ निर्दलीय को 458, लाल सिंह लोधा निर्दलीय को 364, सागर सिंह कुशवाह निर्दलीय को 690, हीरेन्‍द्र सिंह बंटी बना निर्दलीय को 1156, विधिमान्‍य मतों की संख्‍या 1,94,955, अस्‍वीकृत मतों की कुल संख्‍या 43, नोटा 2113 एवं महायोग 1,97,111 रहा।
गुना जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मतदान के बाद 3 दिसंबर को मतगणना हुई और इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चहते, मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया संजू भैया को हार का मुंह देखना पड़ा। महेंद्र सिंह सिसोदिया को ऋषि अग्रवाल ने 14798 वोटो से पराजित किया। वही पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को 61570 वोटो से पराजित हो हार का मुंह देखना पड़ा। लक्ष्मण सिंह को भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पेची ने पराजित किया। इसी क्रम में पूर्व विधायक और वर्तमान में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ममता मीना को भी हार का मुंह देखना पड़ा। गुना विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने कांग्रेस के उम्मीदवार पंकज कनेरिया को 66,454 वोटो से पराजित किया। गुना जिले की चार विधानसभा सीटों पर दो पर भाजपा का कब्जा और दो पर कांग्रेस का कब्जा रहा।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 28-बमोरी के चुनाव परिणाम रिटर्निंग अधिकारी श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, 29-गुना के चुनाव परिणाम रिटर्निंग अधिकारी श्री दिनेश सावले, 30-चांचौडा के चुनाव परिणाम श्री विकास कुमार आनंद एवं 31-राघौगढ के चुनाव परिणाम सुश्री आर अंजली द्वारा घोषित किये गये। कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शांतिपूर्णं मतगणना संपन्‍न होने पर सभी को आभार व्‍यक्‍त कर धन्‍यवाद दिया।