This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर गुना कांग्रेस में उत्साह की कमी, छाई मायूसी! 

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर गुना कांग्रेस में उत्साह की कमी, छाई मायूसी! 
    (एल.एन भड़ेरिया)    
गुना की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित नजर नहीं आ रहे हैं। अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ राहुल गांधी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। और उनके द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली जा रहीं हैं। लेकिन दिग्विजय सिंह के गृह जिला गुना में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी दिखाई नहीं दे रही है, या यूं कहें कि दिग्विजय के गृह नगर की कांग्रेस में उत्साह की कमी है, गुटबाजी में बटी गुना कांग्रेस में मायूसी छाई हुई है!


कांग्रेस समर्थित कई पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल...
कुछ दिनों में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ग्वालियर चंबल अंचल में आने वाली है। वहीं दूसरी तरफ 25 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी ग्वालियर के दौरे पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में ग्वालियर चंबल संभाग में राजनीतिक पारा चढा हुआ है। इस बीच ग्वालियर में कांग्रेस समर्थित कई सरपंच पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इन सभी नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया है। इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।


गुना जिले में यात्रा का रूट मैप जारी...
गुना जिले में यात्रा का रूट मैप तैयार हो चुका है और जारी भी किया जा चुका है जिसके तहत भारत छोड़ो न्याय यात्रा गुना जिले के म्याना में 8:30 AM, 09:30 AM हनुमान चौराहे से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो, 11:00AM रुठियाई स्वागत, 12:30 PM राघोगढ़ रोड शो प्रारंभ, साडा कॉलोनी से राघोगढ़ नया बस स्टैंड तक समाप्त, दोपहर लंच जेपी यूनिवर्सिटी राघोगढ़, 2:00 PM बीनागंज स्वागत, 5:00 PM पीपल चौराहा ब्यावरा आमसभा, 6:00 PM किसान संवाद भाटखेड़ी राजगढ़, 7:30PM रात्रि विश्राम ग्राम भाटखेड़ी।


गुना जिले के अंदर गुटों में बाटी कांग्रेस...
रूट मैप जारी होने के बाबजूद गुना जिले के अंदर गुटों में बाटी कांग्रेस, भारत जोड़ो नया यात्रा को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है? जबकि कुछ दिन पूर्व ही दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर गुटों में बड़ी कांग्रेस को एक साथ बैठाकर यात्रा की तैयारी के लिए मंत्र फूका था और हर व्यक्ति को अपना एक अलग काम सोपा था।


जब से जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह बने हैं ?
दिग्विजय सिंह के गुना से जाने के बाद वही डफली वही राग पर कांग्रेस लौट चुकी है? या यूं कहीं की गुटबाजी चरम पर दिखाई दे रही है। अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा को गुना में प्रवेश करने के लिए मात्र 8 दिन शेष है। लेकिन गुना शहर में तैयारियां दिखाई नहीं दे रही हैं, ना फ्लेक्स बैनर दिखाई दे रहे है और ना ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह... यह पहला अवसर है जब गुना की दिग्विजय कांग्रेस में इस प्रकार का माहौल देखने को मिल रहा है, वह भी ऐसे समय में जब राहुल गांधी की न्याय यात्रा को गुना में आने में मात्र 8 दिन से है। और स्वंय दिग्विजय सिंह इस संबंध में बैठकें कर चुके हैं। वैसे भी गुना में कांग्रेस कई कार्यक्रम अलग-अलग धडो में बटकर करती नजर आई है, कभी भी किसी एक कार्य के लिए सभी एक बैनर के तले आज तक दिखाई नहीं दिए, यह फासले तबसे बढे है, जब से जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह बने हैं?
-