This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने शाहजहां शेख का केस CBI को सौंपा:कोर्ट ने कहा- बंगाल पुलिस का रवैया पक्षपातपूर्ण

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 


कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा- पश्चिम बंगाल पुलिस का रवैया पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है। यह देखते हुए कि एक निष्पक्ष और ईमानदार जांच की आवश्यकता है। हमें यह मानने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि राज्य की एजेंसियों से निष्पक्ष जांच का विश्वास नहीं है।
इधर, बंगाल सरकार के वकील ने हाईकोर्ट से अपील की कि वे इस आदेश पर 3 दिन रोक लगा दे, लेकिन हाईकोर्ट ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसे खारिज कर दिया गया।
शेख को ED की टीम पर हमले के केस में 29 फरवरी को नॉर्थ 24 परगना के मीनाखान इलाके से गिरफ्तार किया गया था। वह 55 दिन से फरार था। फिलहाल वो अभी 10 दिन की पुलिस रिमांड पर है।
29 फरवरी को गिरफ्तारी के तुरंत बाद शेख शाहजहां के वकील जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट ने कहा था- उसे गिरफ्तार ही रहने दो। अगले 10 साल तक ये आदमी आपको बहुत व्यस्त रखेगा। आपको इस केस के अलावा कोई और चीज देखने का मौका नहीं मिलेगा।
उसके खिलाफ 42 केस दर्ज हैं। वो फरार भी था। जो कुछ भी आपको चाहिए, आप 4 मार्च को आइए। हमारे पास उसके लिए कोई सहानुभूति नहीं है। हालांकि 4 मार्च की जगह 5 मार्च को सुनवाई हुई।
शेख शाहजहां की गिरफ्तारी को लेकर बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि भाजपा की तरफ से लगातार इस मुद्दे पर प्रदर्शन किए गए, जिसकी वजह से बंगाल सरकार उसे गिरफ्तार करने को मजबूर हुई। सरकार तो अब तक शेख शाहजहां को आरोपी मानने से ही इनकार कर रही थी।
संदेशखाली में शाहजहां शेख और उसके दो साथियों शिबू हाजरा और उत्तम सरदार पर आरोप है कि वे महिलाओं का लंबे समय से गैंगरेप कर रहे थे। इस केस में शिबू हाजरा और उत्तम सरदार समेत 18 लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
शाहजहां शेख TMC का डिस्ट्रिक्ट लेवल का नेता है। राशन घोटाले में ED ने 5 जनवरी को उसके घर पर रेड की थी। तब उसके 200 से ज्यादा सपोर्टर्स ने टीम पर अटैक कर दिया था। अफसरों को जान बचाकर भागना पड़ा। तभी से शाहजहां फरार था।
------------------------------------
DMK सांसद ए राजा बोले- भारत को देश नहीं मानता, ये उपमहाद्वीप, देश का मतलब एक भाषा, एक संस्कृति
DMK सांसद ए राजा ने भारत को एक देश मानने से इनकार किया है। 5 मार्च को उन्होंने कहा कि भारत कभी देश था ही नहीं। एक देश का मतलब होता है, एक भाषा, एक संस्कृति और एक परंपरा। तब उसे देश कहा जाता है। ए राजा ने 3 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बर्थडे पर कोयम्बटूर में हुई एक सभा में ये बयान दिया।
राजा की स्पीच -
ए राजा ने कहा, "भारत एक उपमहाद्वीप है। कारण क्या है? यहां कई परंपराएं और संस्कृतियां हैं। तमिलनाडु में एक भाषा-एक संस्कृति हैं। यह एक देश है। मलयालम एक भाषा है, उनका एक राष्ट्र है। ओडिशा एक देश है, वहां एक भाषा है। केरल में अलग, दिल्ली में अलग भाषा और संस्कृति है। ये सारे देश मिलकर भारत को बनाते हैं। इसलिए भारत एक देश नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है।"
राजा ने कहा, "मणिपुर में डॉग मीट खाया जाता है, क्यों। हां, वो खाते हैं। ये कल्चर है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। ये सब हमारे दिमाग में है। कश्मीर में अलग कल्चर है। इसे आपको मानना होगा। अगर कोई समुदाय बीफ खाता है तो आपको क्या समस्या है? उसने आपको खाने को कहा क्या? अनेकता में एकता है। हम सब अलग हैं। इसे मान लीजिए।"
DMK नेता ए राजा वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि अगर आप कहेंगे कि ये आपके ईश्वर हैं और भारत माता की जय तो हम उस ईश्वर और भारत माता को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। कह दो इनको, हम सब राम के शत्रु हैं। मुझे रामायण और भगवान राम पर विश्वास नहीं है। राजा ने भगवान हनुमान की तुलना बंदर से करते हुए 'जय श्री राम' के नारे को घृणास्पद बताया।
DMK सांसद ने कहा, "वाटर टैंक से पानी किचन में भी आता है और टॉयलेट में भी। किचन में हम वो पानी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन टॉयलेट से लाकर वो पानी किचन में इस्तेमाल नहीं करते। क्या वजह है? हमें मनोवैज्ञानिक समस्या है। पानी एक ही है, पर अंतर पैदा कर देता है, ये बात कि ये कहां से आ रही है। हम जानते हैं कि ये किचन है और ये टॉयलेट है।"
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि DMK नेता बोलते हैं कि हम 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इससे सहमत हैं? क्या DMK अन्य धर्मों के देवताओं के खिलाफ ऐसी अपमानजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल करेगी?
-------------------------------------
कैफे ब्लास्ट के तार ISIS से जुड़े:7 राज्यों में 17 ठिकानों पर NIA की रेड, 5 लोग हिरासत में लिए गए
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में मशहूर रामेश्‍वरम कैफे में शुक्रवार (1 मार्च) को हुए बम ब्लास्ट के तार आतंकी संगठन ISIS से जुड़ गए हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने (NIA) मंगलवार को मामले में 7 राज्यों में 17 ठिकानों पर छापे मारे हैं।
NIA की टीम ने बेंगलुरु के आरटी नगर में टी नजीर के घर पर छापा मारा। टी नजीर के ISIS से जुड़े होने का शक है। उसने कथित तौर पर कैफे ब्लास्ट के लिए आतंकवादियों को उकसाया था। इससे पहले आरटी नगर और सुल्तानपालिया में ग्रेनेड की खरीद के मामले में रेड की गई थी।
इन छापों में गोलियां और ग्रेनेड्स बरामद हुए हैं। जुनैद नाम का शख्स रामेश्‍वरम कैफे ब्लास्ट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसके खिलाफ हवाला लेनदेन के संबंध में पहले से ही मामला दर्ज है। NIA की टीम छानबीन के लिए बेंगलुरु सेंट्रल जेल भी गई थी।
तमिलनाडु के चेन्नई के रामनाथपुरम में शमशुद्दीन के घर पर भी रेड जारी है। NIA ने चेन्नई के सिद्दरपेट और बिडयार से 5 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, NIA की 7 राज्यों में छापेमारी की कार्रवाई बेंगलुरु जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी द्वारा साथी कैदियों को कट्टरपंथी बनाने से भी जुड़ी है। एक अधिकारी के मुताबिक, जनवरी में NIA ने 8 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।
NIA के आरोप पत्र में केरल के कन्नूर का टी नसीर शामिल है, जो 2013 से बेंगलुरु की केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इसके दो साथी जुनैद अहमद उर्फ जेडी और सलमान खान के विदेश भागने का संदेह है।
18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु पुलिस ने 7 लोगों से हथियार, गोला-बारूद, हथगोले और वॉकी-टॉकी जब्त किया था। 2017 में ये सातों बेंगलुरु की जेल में थे। यहीं पर ये लश्कर आतंकी टी नसीर के संपर्क में आए थे। नसीर इन्हें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में भर्ती करना चाहता था। उसने सबसे पहले इन्हें अपने बैरक में शिफ्ट करवाया और फिर इनका माइंड वॉश किया।