This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

भाजपा कार्यालय के बाहर फायरिंग व चली लाठियां, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 5 घायल

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

धौलपुर। बाड़ी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार शाम कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक-दूसरे ने लाठियां चलाई और फायरिंग की। अचानक हुई घटना से अफरा-तफरी मच गई। घटना में भाजयुमो जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र घुरैया समेत पांच जने घायल हो गए। इसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
गंभीर घायल एक जने को रेफर किया है। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि भाजयुमो भूपेन्द्र घुरैया और दूसरे गुट भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंगेश कंसाना में कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते रविवार को हुई घटना होना बताया जा रहा है।
बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यालय में धौलपुर से कांग्रेस विधायक शोभारानी कुशवाहा के देवर उपेन्द्र कुशवाहा, सैंपऊ प्रधान समेत कई कांग्रेसियों को मंत्री अविनाश गहलोत और संगठन से राजस्थान के लोकसभा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता दिलाने के बाद लोकसभा प्रभारी सहस्त्रबुद्धे जयपुर रवाना होने के लिए गाड़ी निकल गए।
इस बीच गाड़ियों के पीछे ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र घुरैया भी जाने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान घुरैया पर हमला हो गया। लाठी से हुए वार में सिर में चोट पहुंची। जमीन पर गिरने के दौरान घुरैया के साथी आ गए और दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग हो गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। झगड़े में कंसाना गुट के रामकेश व सतीश तिर्घरा समेत पांच जने घायल हो गए। इसमें रामकेश उर्फ रमुआ के गोली लगने पर उसे रेफर किया है। अस्पताल में भाजयुमो जिलाध्यक्ष घुरैया और सतीश को भर्ती कराया है।घटना के दौरान फायरिंग भी हुई। मौके पर तीन से चार चले हुए खाली कारतूस भी मिले हैं। घटना स्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने जब्त किए हैं।

------------------------------
नक्सलियों ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को दी खौफनाक धमकी, बोले- खून के बदले खून होगा...
बीजापुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ जवान जमकर अभियान चला रहे है। साथ ही, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, झारखंड और महाराष्ट्र के बॉर्डर जवान हर समय ड्यूटी दे रहे है। जवानों के अलर्ट होने से माओवादी बौखलाए हुए है। लगातार नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने और मुठभेड़ में माओवादियों का एनकाउंटर होने से नक्सली आतंक मचा रहे है।
कल 6 अप्रैल को बीजापुर में हुए मुठभेड़ में तीन खूंखार आतंकी मारे गए। जिसमें 25 लाख रुपये का ईनामी नक्सली समेत तीन नक्सली ढेर हो गए थे। वहीं जवानों को भारी मात्रा में AK47 और LMG हथियार समेत नक्सली हथियार मिले। इसे लेकर नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया है। माओवादियों ने धमकी देते हुए कहा कि, फर्जी मुठभेड़ के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। नक्सलियों ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को इस मुठभेड़ का जिम्मेदार ठहराते हुए धमकी दी है कि, हमारे तीन माओवादियों की मौत का बदला खून के बदले खून से चुकाएंगे।
-------------------------------------
बंगाल के मेदिनीपुर में NIA टीम पर FIR:गिरफ्तार TMC नेता की पत्नी से मारपीट-बदतमीजी का आरोप
कोलकाता। बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर से गिरफ्तार TMC नेता मनोब्रत जना की पत्नी मोनी जना ने NIA अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार 5 अप्रैल की देर रात NIA की टीम ने जांच के बहाने जबरन उनके घर में घुसने की कोशिश की।
महिला ने अधिकारियों पर मारपीट, बदतमीजी और घर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। NIA अधिकारियों के खिलाफ भूपतिनगर पुलिस थाने में IPC की धारा 325, 34, 354, 354(बी), 427, 448, 509 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
हालांकि, NIA ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है। जांच एजेंसी ने रविवार (7 अप्रैल) को प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि उन्होंने कोई गैरकानूनी कार्रवाई नहीं की। एजेंसी कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर भूपतिनगर में 2022 में हुए बम धमाके की जांच करने पहुंची थी।
NIA के मुताबिक, TMC नेता बलाई चरण मैती और मनोब्रत जना केस के मुख्य साजिशकर्ता हैं। NIA टीम 5 अप्रैल की रात भूपतिनगर में 5 जगह तलाशी लेने गई थी। इस दौरान CRPF और महिला कांस्टेबल भी शामिल थीं। भीड़ ने उन्हें कार्रवाई करने से रोकने का प्रयास किया।
जब उनके अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाने लगे, तो लोग लाठी-डंडे लेकर उनके सामने अड़ गए। लोगों ने अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव किया। हमले में एक अफसर को चोटें भी आईं। हालांकि, NIA टीम आरोपियों को अपने साथ कोलकाता ले गई। NIA ने हमले के खिलाफ भूपतिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने NIA की टीम पर हमले को लेकर शनिवार (6 अप्रैल) को कहा कि हमला NIA पर नहीं, बल्कि महिलाओं पर हुआ है। NIA अफसरों ने रात में रेड क्यों की? क्या उनके पास पुलिस की परमिशन थी? महिलाओं ने वैसा ही बर्ताव किया, जैसा रात में किसी भी अनजान व्यक्ति के आने पर किया जाता।
दक्षिण दिनाजपुर में ममता ने कहा कि NIA लोकसभा इलेक्शन से ठीक पहले दिसंबर 2022 के मामले में लोगों को क्यों गिरफ्तार कर रही है? क्या भाजपा को लगता है कि वे हर बूथ एजेंट को गिरफ्तार कर लेंगे। NIA की मदद लेकर भाजपा गंदी राजनीति कर रही है।