मुंबई। मायानगरी में एक मॉडल की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मॉडल का शव एक सूटकेस में मिला है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक मॉडल का नाम मानसी दीक्षित है और उसका शव एक सूटकेस में मुंबई के मालाड पश्चिम में सोमवार को मिला।
जांच के बाद पुलिस ने घंटे भर में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या का आरोपी मुज़म्मिल इब्राहिम बताया जा रहा है जो अंधेरी का रहने वाला है और मॉडल की मित्र था।
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मॉडल आरोपी के घर गई थी जहां विवाद के बाद आरोपी ने युवती की हत्या कर दी। बाद में उसके शव को सूटकेस में भर कर मालाड पश्चिम में लिंक रोड के पीछे सुनसान रास्ते पर फेंका तभी कुछ लोगों ने देख कर पुलिस को अलर्ट कर दिया।