रतलाम। रतलाम जिले के अंतर्गत आने वाले बाजना इलाके में नवरात्रि के दौरान शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग उखाड़कर ले जाने और गरबा आयोजन रोकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बाकी और भडानकलां गांवों की सीमा पर स्थित मंदिर में नवदुर्गा की ज्योत स्थापना के बाद गरबा पंडाल तैयार किया जा रहा था, तभी कथित तौर पर हथियार लेकर पहुंचे कुछ लोगों ने शिवलिंग उखाड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, बाजना उपखंड के बाकी और भडानकलां गांवों की सीमा पर स्थित शिव मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर दोपहर को नवदुर्गा की ज्योत स्थापित की गई थी। इसके बाद गरबा आयोजन की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान करीब दोपहर 3 बजे कुछ लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गेती की मदद से मंदिर में स्थापित शिवलिंग उखाड़ लिया। घटना के दौरान एक व्यक्ति शिवलिंग ले जाता दिखाई दे रहा है, जबकि उसके साथ चल रहे दूसरे व्यक्ति के हाथ में धारदार हथियार नजर आने की बात सामने आई है।
मौके पर मौजूद गरबा आयोजकों ने शिवलिंग उखाड़ने का विरोध किया, लेकिन कथित तौर पर उनकी बात नहीं मानी गई। आरोप है कि गरबा आयोजन नहीं करने की धमकी भी दी गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर शिवलिंग दोबारा स्थापित करवाया। घटना के बाद गरबा आयोजन को लेकर भी सवाल खड़े हुए।
बाजना थाना प्रभारी रवीन्द्र दंतोड़िया ने पत्रिका को बताया कि मामला गांव के लोगों के बीच आपसी विवाद का था, जिसे सुलझा लिया गया है। शिवलिंग फिर से स्थापित करवा दिया गया है और अब गरबा आयोजन का विरोध नहीं किया जा रहा है। टीआई के मुताबिक, गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और संबंधित स्थान पर गरबा आयोजित किया जाएगा।
--------------------------------------
दुर्गा पंडाल को लेकर विवाद: SI का धमकी भरा वीडियो वायरल, एसपी ने किया लाइन अटैच
टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले में दुर्गा पंडाल लगाने के एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। शहर के कटरा बाजार चौराहे पर पंडाल लगाने को लेकर समिति के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले की गर्माहट और हिंदू संगठनों के कड़े विरोध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित उपनिरीक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।
यह पूरा विवाद टीकमगढ़ शहर के व्यस्ततम कटरा बाजार चौराहे का है। यहां पिछले 3 वर्षों से स्थानीय समिति द्वारा दुर्गा पंडाल सजाकर माता की प्रतिमा स्थापित की जाती रही है। बीती देर रात जब समिति के लोग अपना पंडाल सजा रहे थे, तभी कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक राजवीर यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने पंडाल हटाने की बात कही। एसआई का कहना था कि यहां पंडाल लगने से आम लोगों को आने-जाने में परेशानी होगी।
इस पर समिति के लोगों ने उन्हें समझाया कि वे पिछले तीन सालों से लगातार इसी स्थान पर मूर्ति रखते आ रहे हैं और कभी किसी को कोई असुविधा नहीं हुई। यह बात सुनते ही उपनिरीक्षक आगबबूला हो गए और उन्होंने कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं को औकात में रहने और घर से उठाकर ले जाने तक की धमकी दे डाली। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों की समझाइश के बाद पुलिस टीम वहां से वापस लौट गई थी, लेकिन इस घटना का वीडियो बाद में वायरल हो गया।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद शहर में रोष फैल गया। आज शाम बजरंग दल और विभिन्न दुर्गा पंडाल समितियों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर एसपी कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषी उपनिरीक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को भांपते हुए टीकमगढ़ एसपी ने तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक राजवीर यादव को लाइन अटैच कर दिया है।
------------------------------------
3 करोड़ के कफ सिरप जब्ती मामले में छिपकर बैठा था इनामी बदमाश, STF के हत्थे चढ़ा
भोपाल। मध्य प्रदेश में नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ STF की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से वहां छिपकर रह रहा था।
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक निगम ने मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में नशीली कफ सिरप की सप्लाई करने के लिए एक बड़ी चेन तैयार की थी। मई 2026 में एसटीएफ ने भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये कीमत की 74 हजार नशीली कफ सिरप जब्त की थी। जब्त की गई सिरप में मुख्य रूप से ‘KUFF OFF’ और ‘ONREX’ ब्रांड शामिल थे। एसटीएफ की पूछताछ में अन्य राज्यों तक भी इस अवैध सप्लाई चेन के जुड़े होने की महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं, जिसके आधार पर आगे की जाँच की जा रही है।
शहडोल। नवरात्रि से ठीक पहले शहडोल जिले के बुढ़ार में दुर्गा पंडाल को लेकर शुरू हुआ विवाद धार्मिक आक्रोश में बदल गया, वर्षों से संचालित दुर्गा पंडाल की नापजोख करने पहुंचे प्रशासनिक अमले के सामने विरोध शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला हंगामे तक पहुंच गया। आरोप है कि पंडाल के कर्ताधर्ता शेखर चौधरी ने मां दुर्गा की फ्रेमयुक्त प्रतिमा निकालकर पटक दी। घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने बुढ़ार थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। बुढार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, जिले के बुढ़ार नगर के वार्ड क्रमांक 8 स्थित नेहरू पार्क दुर्गा स्टेज पर नवरात्रि से एक दिन पहले प्रशासनिक अमला पंडाल की नापजोख करने पहुंचा था। इस दौरान शेखर चौधरी और उनके समर्थकों ने विरोध जताया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शेखर चौधरी ने पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की फ्रेमयुक्त प्रतिमा पटक दी, साथ ही मंच से तहसीलदार, नगरपालिका सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी भी की गई। घटना के बाद शेखर चौधरी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अपनी गलती स्वीकारते हुए सामूहिक रूप से माफी मांगी। हालांकि, तब तक मामला तूल पकड़ चुका था, धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन एवं नगर के संभ्रांत नागरिक के लोग बुढ़ार थाने पहुंच गए।
प्रदर्शनकारियों ने थाने के सामने बैठकर धार्मिक जयकारे लगाए और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर बुढ़ार पुलिस ने शेखर चौधरी सहित अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 298, 299 और 196(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर शहडोल एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने बुढ़ार पहुंचकर नगर का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया फिलहाल मामले की जांच जारी है।
वहीं इस मामले में नायब तहसीलदार बुढ़ार मनोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद के सीएमओ द्वारा हमें सूचना दी गई थी कि संबंधित स्थल पर पुराना निर्माण है तथा वहां दुर्गा जी की स्थापना की जा रही है। उक्त सूचना के आधार पर हम शनिवार देर शाम मौके पर पहुंचे थे। मौके पर निर्माण को तोड़ने संबंधी न तो कोई आदेश था, न ही हमारे साथ जेसीबी मशीन गई थी और न ही निर्माण तोड़ने के संबंध में कोई बात कही गई थी।
इस मामले में बुढार थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू संगठन और नगर के लोग आए थे और शिकायत दर्ज कराई थी,शिकायत के आधार पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने एवं इलेक्ट्रानिक माध्यम से वीडियो प्रसारित करने के माध्यम में मामला दर्ज किया गया है।
------------------------------------
दुर्गाोत्सव पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैंट क्षेत्र में 25 डीजे बॉक्स और साउंड सिस्टम जब्त
जबलपुर. एमपी के जबलपुर में दुर्गाोत्सव के दौरान ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है. इसी कड़ी में रांझी और कैंट थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से डीजे और साउंड सिस्टम बजा रहे वाहनों को जब्त किया गया है.
गोकलपुर रांझी में सीएसपी सतीश साहू ने रात्रि गश्त के दौरान तेज आवाज में बज रहे एक मिनीट्रक को पकड़ा. जांच करने पर वाहन संचालक शैलेंद्र कुमार से 3 छोटे और 12 बड़े डीजे सिस्टम (कुल 15 बाक्स) के वैध दस्तावेज मांगे गए, जिसे वह पेश नहीं कर सका. पुलिस ने वाहन और डीजे सामग्री जब्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की.
देर रात करीब 2 बजे पुलिस ने वाहन क्रमांक रूक्क 49 त्र 0986 को पकड़ा, जिसमें 10 साउंड बॉक्स लगे हुए थे. इस वाहन पर भी नियमों के उल्लंघन के चलते जब्ती की कार्रवाई की गई.
बताया गया है कि प्रशासन की बैठक 2 अक्टूबर को पुलिस कंट्रोल रूम में प्रशासन, पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ लगभग 250 डीजे, साउंड और लाइट संचालकों की बैठक हुई थी. जिसमेें साफ किया गया था कि प्रतिबंधित डीजे और तेज आवाज में साउंड सिस्टम का उपयोग पूरी तरह वर्जित है. झांकियों, स्वागत मंचों और चल समारोहों में स्पीकर बॉक्स की संख्या, आकार और ध्वनि स्तर को लेकर तय की गई गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है. नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
-----------------------------------------------
‘न खाना खाएंगे, न स्कूल जाएंगे’… बच्चों ने दी चेतावनी, काली की स्थापना के लिए धरने पर बैठे मासूम
दमोह। दमोह जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जिले के हटा क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि मे इस बार देवी स्थापना न होने से आक्रोशित जेन-अल्फा के बच्चों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सोमवार सुबह से मासूम बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं। बच्चों की मांग है कि हर साल की तरह इस बार भी यहां मां काली की प्रतिमा स्थापित की जाए। बच्चों के प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बच्चे 'हमारी मांगे पूरी करो' का नारा लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला हटा के पास स्थित ग्राम रसोटा का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ही गांव के तिराहे पर एक दर्जन से अधिक मासूम बच्चे-बच्चियों ने धरना देना शुरू कर दिया था। बच्चे मोहल्लेवासियों के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। बबच्चों को धरना देते देख ग्रामीण लगातार उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन, बच्चों ने उनकी एक न सुनी। प्रदर्शनकारी बच्चों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे न खाना खाएंगे और न ही स्कूल जाएंगे। बच्चे नारा लगाते रहे - "हमारी मांगें पूरी करो, खाना नहीं खाएंगे माता धरो।"
पत्रिका ने बच्चों से जब बातचीत की तो, उन्होंने बताया कि यहां 15-16 वर्षों से मां काली की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। लेकिन इस साल ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि समिति के लोगों से हमने जल्द से जल्द पंडाल बनाने की सिफारिश की थी लेकिन अब तक उसका काम शुरू नहीं किया गया है। बच्चों का कहना है कि हम हर साल माता रानी का आशीर्वाद लेते थे लेकिन इस वर्ष हमें उनका आशीर्वाद नहीं मिलेगा। बच्चों ने कहा कि अगर माता नहीं रखी गई तो हम न खाना खाएंगे और न स्कूल जाएंगे। हम चाहते है कि हर साल की तरह इस बार भी यहां काली मां की प्रतिमा स्थापित की जाए। बच्चों ने कहा कि यह धरना तब तक चलेगा, जब तक हमारी मांगें सुनी नहीं जाएंगी। बच्चों ने यह भी बताया कि उन्होंने दुर्गा समिति के सामने माता की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी थी, लेकिन समिति के लोगों ने उनका मजाक उड़ाया।
बच्चों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही हटा थाना प्रभारी सुधीर बैगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्चों की आस्था का सम्मान किया जाएगा। पुलिस और ग्रामीणों की घंटों की समझाइश और आश्वासन के बाद बच्चों ने धरना समाप्त कर दिया। थाना प्रभारी बैगी ने बच्चो को भरोसा दिलाया कि हम हटा से देवी की प्रतिमा भेजकर उसकी स्थापना करवाएंगे, जिसके बाद बच्चों ने तैयारियां शुरू कर हैं।
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तौर पर नाइटी पहनकर सफेद एंबुलेंस में पहुंचे चोरों ने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन काटी और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। रविवार देर रात हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, चोरी की यह घटना रविवार रात करीब 1 बजे से 1:30 बजे के बीच गांधारी मंडल केंद्र में हुई। यह SBI ATM कामारेड्डी-बांसवाड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सफेद एंबुलेंस से पहुंचे संदिग्धों ने पहले एटीएम मशीन पर कोई रसायन छिड़का और फिर गैस कटर से उसे काट दिया। इसके बाद वे मशीन में मौजूद नकदी लेकर फरार हो गए।
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के गांधारी में बदमाशों ने SBI के ATM को निशाना बनाया। 11 अक्टूबर की रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच नाइटी पहने आरोपी एंबुलेंस से पहुंचे और ATM तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान करने में… pic.twitter.com/trsM1smc0P
वायरल सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध सफेद एंबुलेंस से उतरकर एटीएम में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने नाइटी पहन रखी थी। इस अनोखे तरीके से की गई चोरी ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
हालांकि, पुलिस अभी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही, जांच की जा रही है कि वारदात में इस्तेमाल वाहन वास्तव में एंबुलेंस था या किसी अन्य गाड़ी को एंबुलेंस जैसा रूप दिया गया था।
अगली सुबह स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन देखी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। फिलहाल, एटीएम से चोरी हुई नकदी की कुल रकम का पता नहीं चल पाया है। बैंक अधिकारी मशीन के रिकॉर्ड का सत्यापन कर रहे हैं, ताकि चोरी के समय उसमें मौजूद कैश की जानकारी मिल सके। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
----------------------------------
सीजेपी के बाद अब मक्खी जनता पार्टी की हुई एंट्री, सीजेआई की टिप्पणी से मिला आइडिया
नई दिल्ली. देश में इंटरनेट आधारित राजनीतिक व्यंग्य का दौर एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. वायरल कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बाद अब सोशल मीडिया पर मक्खी जनता पार्टी (एमजेपी) नाम से एक नया डिजिटल मंच सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. मक्खी के इमोजी वाले इस नए प्लेटफॉर्म ने लोकतंत्र, उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) और आर्थिक विकास को अपने मुख्य एजेंडे के तौर पर पेश किया है.
मक्खी जनता पार्टी ने इंस्टाग्राम पर अपना आधिकारिक अकाउंट शुरू करते हुए खुद को युवाओं का, युवाओं द्वारा और युवाओं के लिए संचालित एक राजनीतिक मोर्चा बताया है. प्लेटफॉर्म का कहना है कि उसका मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाना, नागरिकों के आत्मसम्मान की रक्षा करना और उनके मौलिक अधिकारों की पैरवी करना है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस व्यंग्यात्मक अभियान को सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रिया मिल रही हैं.
इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उदय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत की एक अहम टिप्पणी के बाद हुआ है. सीजेआई की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शनों और सुरक्षा पाबंदियों से जुड़ी सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नसीहत दी थी कि प्रदर्शनों से निपटते समय मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करने की नीति से बचना चाहिए. इसी टिप्पणी को आधार बनाकर एमजेपी ने अपनी एक पोस्ट में सवाल उठाया है कि क्या किसी लोकतांत्रिक देश में नागरिकों को एक दिन कॉकरोच और अगले दिन मक्खी करार दिया जाना उचित है.
मक्खी जनता पार्टी ने सीजेपी की केवल शिकायतों पर आधारित प्रदर्शन की राजनीति पर भी सीधा निशाना साधा है. मंच ने सवाल उठाया है कि क्या इस तरह के विरोध प्रदर्शनों में लगने वाली ऊर्जा को देश में निवेश, उत्पादकता और रोजगार सृजन की दिशा में नहीं लगाया जा सकता. अपनी वेबसाइट पर इस अंतर को स्पष्ट करते हुए पार्टी ने लिखा है कि जहां कॉकरोच जी शिकायतें लेकर आते हैं और मक्खी मैडम केवल शोर मचाती हैं, वहीं भारत के असल निर्माता जमीन पर वास्तविक काम करते हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मंच सिर्फ मीम्स और नारों तक सीमित रहता है या किसी बड़े डिजिटल अभियान की शक्ल लेता है.
-------------------------------------------
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च, मंडी हाउस में पुलिस ने रोका; राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दायर की याचिका
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक ने सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च निकाला। बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक प्रस्तावित मार्च को पुलिस ने मंडी हाउस में रोक दिया। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने वहीं चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसमें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक लगाने और CEC के इस्तीफे की मांग की गई है।
विरोध मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता और सांसद शामिल हुए। सुप्रीम कोर्ट पहुंचने से पहले ही नेताओं की बस रोक दी गई, जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेता पैदल मार्च करने लगे। हालांकि, पुलिस ने मंडी हाउस में ही मार्च रोक दिया और सुप्रीम कोर्ट की ओर जाने वाली सड़क बंद कर दी।
राहुल गांधी की कानूनी टीम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इसमें राहुल गांधी के अलावा अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव और सौगत रॉय समेत 11 नेताओं के नाम शामिल हैं। याचिका में चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों को पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने और CEC के इस्तीफे की मांग की है।
मार्च से पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष के आंदोलन को ‘शिवजी की बारात’ बताया और कहा कि इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त उनके संदेशों से अवगत हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कोई भी नागरिक नियमों के तहत जनहित या निजी मुद्दे पर याचिका दायर कर सकता है। इसके लिए वकील के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से रजिस्ट्री में आवेदन दिया जा सकता है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट प्रदर्शन का स्थान नहीं है और प्रवेश के लिए निर्धारित पास की व्यवस्था का पालन करना होगा।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट समेत विपक्षी नेताओं ने CEC पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। INDIA ब्लॉक के नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
भोपाल। राजधानी भोपाल में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CGST अधीक्षक को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने एक स्क्रैप कारोबारी से उसके कारोबार में बाधा न डालने और गाड़ियों को न रोकने के एवज में हर महीने 2 लाख की मांग की थी।
क्या है पूरा मामला?
शिकायत मिलने के बाद CBI ने इस मामले में 10 अक्टूबर को औपचारिक रूप से केस दर्ज किया था। इसके बाद जाल बिछाकर आरोपी अधीक्षक को 2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
भोपाल और कानपुर में ठिकानों पर छापेमारी, 72.50 लाख कैश बरामद
रिश्वतखोरी के खुलासे के बाद सीबीआई ने भोपाल और कानपुर स्थित आरोपी के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ सर्चिंग और छापेमारी की। इस दौरान जांच एजेंसी को भारी मात्रा में नकदी और संपत्ति के दस्तावेज हाथ लगे हैं।
--------------------------------------
नकली खाद की 758 बोरी APS और DAP जब्त, राजस्थान और एमपी के कई जिलों तक जुड़े तार
भिंड। भिंड जिले में नकली खाद के एक बड़े नेटवर्क पर कृषि विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंदसौर से भिंड पहुंची नकली खाद की इस बड़ी खेप में 600 बोरी APS और 158 बोरी DAP समेत कुल 758 बोरी अवैध खाद जब्त की गई है।
जांच में सामने आया है कि इस अवैध नेटवर्क के तार राजस्थान के भीलवाड़ा के अलावा मध्य प्रदेश के कई अन्य जिलों जैसे मंदसौर, इंदौर और देवास से जुड़े हुए हैं। कृषि विभाग की टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर की गई इस कार्रवाई के आधार पर फूप थाना क्षेत्र में 4 और भारौली थाना क्षेत्र में 2 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। कृषि विभाग की शिकायत पर कुल 6 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी गई है।
------------------------------------
30 से ज्यादा महिलाओं से एक करोड़ की धोखाधड़ी, दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर। अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम चोई में 30 से अधिक महिलाओं के नाम पर बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से लोन लेकर एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दिनेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि महिलाओं को लोन किश्तें खुद जमा करने का भरोसा देकर उनके नाम पर लोन पास कराया गया और राशि खुद हड़प ली। मामले में करीब दो साल से फरार आरोपी दिनेश राठौर को गिरफ्तार कर न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
भिंड। देहात थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग कर रुपये वसूलने के मामले में एक महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने एक बुजुर्ग को परिचित बनकर बातचीत के बहाने मिलने बुलाया और फिर कथित तौर पर अपने जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
इसके बाद वीडियो बहुप्रसारित करने, दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के झूठे मामले में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे। फरियादी से एक लाख रुपये तत्काल वसूलने की बात भी सामने आई है।
देहात थाना टीआई शिवप्रताप सिंह राजावत के मुताबिक, फरियादी ने 10 अक्टूबर को देहात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि करीब 14-15 दिन पहले उसके पास एक महिला का फोन आया था। महिला ने खुद को रिश्तेदार बताकर उससे मीठी-मीठी बातें कीं और सर्किट हाउस के पास मिलने बुलाया।
इसके बाद चाय पिलाने के बहाने उसे अपने घर ले गई। आरोप है कि वहां पहले से रची गई साजिश के तहत उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। बाद में गैंग के सदस्यों ने वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे और दो घंटे के भीतर एक लाख रुपये वसूल लिए।
फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने ममता बघेल पत्नि किशोर बघेल निवासी हजूरीपुरा रोड कृष्णा नगर, बबलू उपाध्याय पुत्र अशोक कुमार उपाध्याय निवासी महावीर नगर, बेबी जाटव पत्नि मलखान जाटव निवासी हजूरीपुरा रोड कृष्णा नगर भिण्ड और विश्ववीर राजावत उर्फ विस्से पुत्र बच्चन सिंह राजावत निवासी बबेड़ी हाल शिवाजी नगर भिंड के खिलाफ अपराध क्रमांक 670/26 के तहत बीएनएस की धाराओं 308(5), 308(6), 351(2), 61(2) और 3(5) में केस दर्ज किया।
पुलिस ने 11 अक्टूबर को 28 वर्षीय बेबी जाटव निवासी हजूरीपुरा रोड कृष्णा नगर और 60 वर्षीय विश्ववीर राजावत उर्फ विस्से को सर्किट हाउस के पास से गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की घटनाएं होने की आशंका के चलते पीड़ितों की पहचान करने में जुटी है। मामले में अन्य तथ्यों की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, गैंग से जुड़े बबलू उपाध्याय और ममता बघेल आरोपित पूर्व में भी हनीट्रैप के मामलों में पकड़े जा चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्रवाई में टीआइ के अलावा एसआइ अजय यादव, प्रधान आरक्षक गुरुदास, आरक्षक फिरोज खान, अवधेश चौहान, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, आजाद खान, महिला प्रधान आरक्षक अपर्णा, महिला आरक्षक किरन कुशवाह और राधा पचौरी की भूमिका रही।
ब्लैकमेलिंग कर अवैध रूप से रुपए वसूलने के मामले में एक महिला और एक पुरुष आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। अन्य पीड़ितों और इस तरह की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। शिवप्रताप सिंह राजावत, टीआइ थाना देहात
-------------------------------------
थाने में ड्रामाः कार्रवाई से नाराज दो बहनों ने खुद पर डाला डीजल, टीआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के दीनदयाल नगर (डीडी नगर) थाने के बाहर शुक्रवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पारिवारिक विवाद से परेशान दो सगी बहनों-मुस्कान टांक और उसकी बहन ने न्याय न मिलने से असंतुष्ट होकर खुद पर डीजल उड़ेल लिया। इस दौरान मची झूमाझटकी और छीना-झपटी में थाना प्रभारी (TI) समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुस्कान टांक ने कुछ दिन पहले अपने पड़ोसियों के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। मुस्कान का आरोप था कि पड़ोसी लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहे हैं, घर के सामने बीयर की बोतलें फेंकते हैं और मारपीट करते हैं। मुस्कान की शिकायत पर पूर्व में कार्रवाई हुई थी। शुक्रवार को जब मुस्कान दोबारा थाने पहुंची और पुलिस ने दूसरे पक्ष (मनोज टांक, राजू टांक, आशु टांक, प्रियांशु टांक और यश टांक) की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर (Cross FIR) दर्ज कर ली, तो विवाद और गहरा गया।
काउंटर शिकायतः दूसरे पक्ष की ओर से निकिता टांक ने भी काउंटर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि मुस्कान और उसके भाई सावन ने गैलरी में खड़े प्रियांशु टांक से गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
क्रॉस एफआईआर से आक्रोशित होकर दोनों बहनें थाने के बाहर पहुंचीं और अचानक खुद पर डीजल उड़ेल लिया। थाने में मौजूद लोगों और पुलिस के अनुसार, इस दौरान वहां मौजूद एक युवक द्वारा युवतियों को उकसाने और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए “माचिस निकाल, जला ले” जैसी बातें कहते हुए वीडियो में सुना गया। सूत्रों के अनुसार, उकसाने वाला वह युवक सत्ताधारी पार्टी का पदाधिकारी बताया जा रहा है, जिस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उस व्यक्ति की भूमिका और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के एंगल से भी जांच कर रही है।
डीजल छिड़कने और अचानक हुए हंगामे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बहनों को तुरंत रोका और उनके हाथ से माचिस व डीजल की केन छीनने की कोशिश की। इस गहमागहमी और झूमाझटकी के बीच डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव के गले में चोट आ गई, वहीं एक अन्य पुलिसकर्मी भी संघर्ष के दौरान फर्श पर गिरकर घायल हो गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की जा चुकी थी। सुनवाई नहीं होने के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। मामले की जांच जारी है।
--------------------------------
बाबा रामपाल को न मानने पर ‘सजा-ए-मौत’, पति ने 11 बार पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला
राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। गुराड़खेड़ा ग्राम में एक पति ने अंधविश्वास की सारी हदें पार करते हुए बाबा रामपाल को न मानने पर अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 11 वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
मृतका के पिता ने दामाद पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि आरोपी पति अक्सर घर से बाहर रहता था और वह अपनी पत्नी पर पूजा-पाठ न करने और केवल “बाबा रामपाल” को ही सब कुछ मानने का दबाव बनाता था। मृतका द्वारा इस बात का विरोध करने पर आरोपी उससे आए दिन मारपीट करता था और इसी विवाद के चलते उसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया।
वारदात से पहले मृतका ने अपने पिता को फोन करके घबराई हुई हालत में कहा था- “पापा, आप जल्दी आ जाओ, पति मुझे मार देगा।” लेकिन जब तक परिजन उसके मदद के लिए पहुंच पाते, आरोपी ने खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
मौके पर मौजूद मृतका के मासूम बच्चे ने अपनी आंखों से इस खौफनाक मंजर को देखा और पुलिस व परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई कि कैसे उसके पिता ने बेरहमी से माँ पर कुल्हाड़ी से वार किए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
- नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से काटा SBI ATM; नकदी लेकर फरार
- अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी: NCB ने 43 करोड़ की WY टैबलेट जब्त की, फ्यूल टैंक में बना रखा था सीक्रेट चैंबर
- दिल्ली: ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शकारियों ने तोड़े बैरिकेड
- पीएम मोदी पर भड़के अभिजीत दीपकेः रेलवे ने रद्द की दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो कहा- नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक रूप से देश में आपातकाल लगाया
- झरने में डूबे थे दो दोस्त, अब एक ही दिन हुआ 'पुनर्जन्म'! फिल्मी अंदाज में राजस्थान से सामने आई कहानी
- दिल्ली में हादसा: पांच मंजिला इमारत ढही, मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, मची अफरा-तफरी
- IAF ने 150 अवैध बांग्लादेशियों को किया बंगाल एयरलिफ्ट, J&K में छिपे थे 600 घुसपैठिए
- जशपुर में 3.41 करोड़ का गांजा जब्त, शराब की खाली बोतलों की आड़ में चल रही थी तस्करी
प्रमुख समाचार
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तौर पर नाइटी पहनकर सफेद एंबुलेंस में पहुंचे चोरों ने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन काटी और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। रविवार देर रात हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, चोरी की यह घटना रविवार रात करीब 1 बजे से 1:30... मध्य प्रदेश
रतलाम। रतलाम जिले के अंतर्गत आने वाले बाजना इलाके में नवरात्रि के दौरान शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग उखाड़कर ले जाने और गरबा आयोजन रोकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बाकी और भडानकलां गांवों की सीमा पर स्थित मंदिर में नवदुर्गा की ज्योत स्थापना के बाद गरबा पंडाल तैयार किया जा रहा था, तभी कथित तौर पर हथियार लेकर पहुंचे कुछ लोगों ने शिवलिंग उखाड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ... अपराध
13 October 2026
शहडोल। नवरात्रि से ठीक पहले शहडोल जिले के बुढ़ार में दुर्गा पंडाल को लेकर शुरू हुआ विवाद धार्मिक आक्रोश में बदल गया, वर्षों से संचालित दुर्गा पंडाल की नापजोख करने पहुंचे प्रशासनिक अमले के सामने विरोध शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला हंगामे तक पहुंच गया। आरोप है कि पंडाल के कर्ताधर्ता शेखर चौधरी ने मां दुर्गा की फ्रेमयुक्त प्रतिमा निकालकर पटक दी। घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने बुढ़ार थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग... गुना सिटी
गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) गुना चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा राजस्थान पुलिस के सहयोग से महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए चांचौड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे 07 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है ।चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा राजस्थान राज्य के थाना मनोहरथाना एवं थाना जाबर पुलिस से समन्वय स्थापित कर संयुक्त प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न न्यायालयीन प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे सात स्थायी... फोटो गैलरी
सड़कों पर लगाए गेट, 4 कॉलोनियों का रास्ता...
फरार बदमाशों में से 1 का हरिद्वार में...
चौकीदारी कर रहा हत्यारा राजस्थान से पकड़ाया ...
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में मुंडन आज
पेट्रोल-डीजल: केंद्र ने साधे एक तीर से कई...
आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितना सस्ता
इस मोर्चे पर एयरटेल से आगे निकली जियो...
बैंकिंग रेग्युलेशन ऐक्ट है कोचर के इस्तीफे की...
पेट्रोल सरकारी खजाने-तेल कंपनियों पर असर
आपकी दवा असली है या नकली, ऐसे करें...
पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में...
चीन के खाने पर जी रहे हैं उत्तराखंड...

